भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जुलाई।बिहार सरकार के सहकारिता ,वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डाँ.प्रेम कुमार बुधवार को आरा पहुंचे। आरा पहुंचने पर सर्किट हाऊस मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे अंगवस्त्र, फूलमाला एवं गुलदस्ता के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत मे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, हरेन्द्र पांडेय,सीडी शर्मा, हरेराम चंद्रवंशी, रामदिनेश यादव,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता निशांत सिंह सेंगर,पूर्व जिला महामंत्री श्रीभगवान सिंह,आलोक अंजन,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह,अंकित चंद्रवंशी, प्रतिक चंद्रवंशी, आदित्य सिंह आदि,मणीशंकर,भुनेश्वर ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे।
वन विभाग भोजपुर द्वारा आयोजित 75 वाँ वन महोत्सव कार्यक्रम वीर कुँवर सिंह पार्क मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे बिहार सरकार के मंत्री शामिल हुए।उक्त महोत्सव मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ,श्रीभगवान सिंह , हरेन्द्र पांडेय,सीडी शर्मा,हरेराम चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, रामदिनेश यादव,संजय कुमार सिंह,विभु जैन,आलोक अंजन,निशांत सेंगर,अमरेन्द्र शक्रवार सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त दौरान पौधारोपण के महत्व पर मंत्री ने प्रकाश डाला और एक पौधा का तुलना माँ से किया।
पार्क मे वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमे वन एवं पर्यावरण मंत्री डाँ. प्रेम कुमार, जिला वन पदाधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा पौधारोपण किया गया। महोत्सव कार्यक्रम के पहले मंत्री सहित भाजपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं द्वारा बाबु कुँवर सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
आरा परिसदन मे भारतीय जनता पार्टी भोजपुर का पूरे बिहार मे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान मे प्रथम आने पर सहकारिता, वन एवं पर्यावरण मंत्री डाँ. प्रेम कुमार द्वारा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और कार्यक्रम संयोजक श्रीभगवान सिंह का सराहना किया गया। बाद मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा कार्यक्रम संयोजक श्रीभगवान सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश मे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत 21 जून डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्यतिथि से हुआ था। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार प्रदेश के 40 सांगठनिक जिला मे भोजपुर भाजपा उक्त अभियान मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा श्रीभगवान सिंह सहित भोजपुर जिला के सभी कार्यकताओ को धन्यवाद दिया गया और कहा गया कि आगे यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा और सभी मंडलो के बूथो पर कार्यकताओ द्वारा पौधारोपण लगातार होता रहेगा।


