RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सुपर मॉम क्राउन सीज़न 4 में किया गया हुनरबाज महिलाओं को सम्मानित।

मुस्कान, पीआर 24×7/12 फरवरी। प्रतिष्ठित सुपर मॉम क्राउन 2024 कार्यक्रम के चौथे सीज़न में महिलाओं की प्रतिभाओं और क्षमताओं की पहचान करते हुए उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। उक्त कार्यक्रम सोनेरी पहाड़ द्वारा प्रस्तुत था, जिसका अयोजन वनमती ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मानित गणमान्य व्यक्ति एडवोकेट प्रयानी जयसवाल, रीना जयसवाल और डॉ. प्रकाश टाटा की उपस्थिति दर्ज की गई, जिन्होंने इस अवसर पर अपना बहुमुल्य समर्थन दिया।
यह कार्यक्रम विभिन्न पृष्ठभूमि की महिलाओं के सशक्तिकरण का जीता-जागता प्रमाण बना, जिसमें 24 उत्साही प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पैनल में सोहेल शेख, डॉ. रश्मी तिरपुडे, प्राजक्ता बर्डकर, नौशीन खान, डॉ. सोनल वानखेड़े और अनुरिथा ढोलकिया सहित अन्य सम्मानित परीक्षक शामिल रहे, जिनके द्वारा प्रस्तुतियों का गहनता से मूल्यांकन किया गया।
समारोह के दौरान सोहेल शेख, प्रतिमा बोंडे और केतकी राउत को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, डॉक्टर रितु चौधरी को सुपर मॉम का अत्यधिक प्रतिष्ठित खिताब प्रदान किया गया, जिसमें चंद्रपुर की स्वाति श्रृंग पवार प्रथम रनर-अप रहीं।
कार्यक्रम में सोनाली खोबरागड़े, पुणे की प्रियंका राय, पूनम अष्टांकर और भंडारा की डॉक्टर कंचन सकुरा के हुनर को भी पहचान मिली, जिन्होंने उपविजेता के रूप में क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा और पाँचवाँ स्थान हासिल किया।
सुपर मॉम कार्यक्रम की शुरूआत सोनेरी पहाट की निदेशक रेखा भोंगड़े द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य न सिर्फ महिलाओं की छिपी हुई क्षमता को उजागर करना है, बल्कि उन्हें उड़ने के लिए मंच रूपी पंख भी प्रदान करना है। सोहेल शेख, कल्पना पराते, मनीष पडोले, शिल्पा मेश्राम, सारिका खडसे, रीमा उइके, कविता बोबडे, उज्वला शहारे और सपना गायकवाड़ के साथ ही विभिन्न व्यक्तियों के अमूल्य समर्थन के साथ, इस कार्यक्रम का समन्वय शीतल नगरले मोनालिसा द्वारा किया गया।

Related posts

पटना:बिहार दिवस 2025: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जागरूकता का अनूठा प्रयास।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत झारखंड के दंपत्ति को बालक किया सुपुर्द।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र मोहासा- बाबई में 442.04 एकड़ भूमि शामिल करने की स्वीकृति।

rktvnews

मुख्य धारा से कोसों दूर है महादलित समुदाय: राकेश रॉय

rktvnews

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला

rktvnews

Leave a Comment