पटना/बिहार 2 अक्टूबर। भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी सह चर्चित समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने आज पटना में अपने सहयोगियों संग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की बापू के मार्ग पर चलना इतना आसान नहीं है क्योंकि वो हिंसा के घोर विरोधी थे और उन्होंने अहिंसा के बल पर ही देश को आजादी दिलाई।उन्होंने अहिंसात्मक रूप से अंग्रेजों से लडने की नीति बनाई। उनके द्वारा अंग्रेजी कपड़े के विरोध ने ब्रिटिश सरकार की आर्थिक व्यवस्था को भी काफी चोट पहुंचाई थी, उनकी सादगी उनके वेश भूषा से झलकती थी। उन्होंने कहा की गांधी जी ने खादी के महत्व को देश को बताया था और खादी ही धारण करते थे।
देश की आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी से होगी मजबूत।
अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा की जिस प्रकार गांधी जी ने देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती स्वदेशी अपनाओ के तहत दी थी उसी प्रकार आज हमें अपने देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारे श्रद्धेय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकल फॉर वोकल की सोच को मजबूती देने की जरूरत है जो स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से ही संभव है अगर हम ऐसा करते हैं तो यही हमारे देश के प्रति निष्ठा और महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भारत बन सकता था हिंदू राष्ट्र
महात्मा गांधी के प्रति अपनी निष्ठा की बात को दोहराते हुए कहा की मैं बापू का हमेशा अनुसरण करता हूं और उनके आदर्शों को अपनाता हूं लेकिन अगर वो चाहते तो राष्ट्र और देश भक्त भगत सिंह और उनके साथियों को फांसी की सजा नही होती। अजय कुमार सिंह ने कहा की जिस समय भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हो रहा था उस समय भी सख्ती से बटवारा कर इसे सम्पूर्ण हिंदू राष्ट्र बना देना चाहिए था।उन्होंने कहा की आज पाकिस्तान पूर्ण रूप से मुस्लिम राष्ट्र है लेकिन भारत पूर्ण रूप से हिंदू राष्ट्र नही बन सका और भारत को आजीवन बिरासत में विवाद की सौगात मिली।
