RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:मतदान समाप्ति के उपरांत प्रारूप 17 क तथा अन्य दस्तावेजों की संवीक्षा की गई।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)02 जून।लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर ए०के० जॉय, सामान्य प्रेक्षक एवं अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर की उपस्थिति में मतदान समाप्ति के उपरांत प्रारूप 17 क तथा अन्य दस्तावेजों की संवीक्षा बाजार समिति बक्सर में की गई।
सामान्य प्रेक्षक एवं निर्वाची पदाधिकारी द्वारा विधानसभा यादृच्छक रूप से निम्न बिंदुओं पर 30 मतदान केंद्रों की संविक्षा की गई:-
1. मतदान केंद्र जहां पर मतदान के दौरान कदाचार से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
2. मतदान केंद्र जहां से ईवीएम या अन्य से संबंधित घटना की सूचना प्राप्त हुई।
3. मतदान केंद्र जहां मतदान अभिकर्ता की अनुपस्थिति में या सिर्फ एक मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति में मतदान संपन्न हुआ।
4. मतदान केंद्र जहां मतदाताओं की संख्या जिन्होंने अपना मतदान ईपिक (EPIC) अथवा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वैकल्पिक दस्तावेजों के द्वारा किया हो जिनकी संख्या मतदान केंद्रों पर कुल मतदान की संख्या के 25% से ज्यादा हो।
5. मतदान केंद्र जहां 10% से ज्यादा ऐसे मतदाता मतदान किए हो जो ASD के रूप में पहचाने गए हो।
6. मतदान केंद्र जहां मतदान प्रतिशत 15% ज्यादा एवं 15% कम हो।
7. मतदान केंद्र जहां कम से कम 05 निविदत/अभ्याक्षेपित की सूचना मिली हो।
उक्त बिंदुओं के आलोक में संवीक्षा की सम्पूर्ण प्रक्रिया में उपस्थित अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता की सक्रिय भागीदारी रही एवं सभी लोग संवीक्षा की सारी प्रक्रिया से संतुष्ट रहें।

Related posts

केंद्रीय संचार मंत्री ने मध्य प्रदेश में नवीनीकृत एवं आधुनिक छह डाकघरों का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:घर घर पहुचाई जाएंगी मतदाता मार्गदर्शिका एवं मतदाता पर्ची,बीएलओ ने जिलाधिकारी को मतदाता पर्ची व मतदाता मार्गदर्शिका देकर की अभियान की शुरुआत।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान आयोजना को लेकर की बैठक।

rktvnews

फसल बीमा में ज्यादा नामांकन और SHG की महिलाओं को अधिक लोन देने के संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने ली बैंकों व राज्यों की बैठक।

rktvnews

कल्कि 2898 एडी’ के रिलीज ट्रेलर से पता चलता है कि यह साल की सबसे महत्वाकांक्षी और अवश्य देखी जाने वाली फिल्म क्यों है”

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने आयुष्मान जिला महाअभियान में आंगनवाड़ी केंद्रों का सतत् भ्रमण कर कार्यपूर्ति की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment