RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर;देशी गाय के गोबर व गौमूत्र से बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 जुलाई।आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी जोन-4 पटना के निर्देशन में पीरो प्रखण्ड के भड़सर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 100 दिन की कार्य योजनान्तर्गत प्राकृतिक खेती विषयक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र, के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश और डॉ. सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि रासायनिक उर्वरक के लागातार अधिक प्रयोग से भूमि में उपस्थित जीवाणु एवं फसलों सेपोषक तत्च गायब हो रहे है और भूमि की उर्वरा शक्ति दिन पर दिन कम होते जा रही है रसायनों के अधिक प्रयोग होने के कारण किसान मित्र कीट भी कम होते जा रहे हैं । जिसका जिसके कारण हमारी भूमि की उत्पादकता कम हो रही है । देशी गाय के गोबर, गौमूत्र, बेसन, पीपल के पेड़ के नीचे की मिट्टी से बीजामृत, जीवामृत, धन जीवामृत और साथ ही निमास्त्र ब्रह्मास्त्र और दसर्पनी अर्क को बनाने की विधि और प्रयोग करने की विधि बताई जिससे किसान भाई फसल उत्पादन और फसल सुरक्षा प्राकृतिक रूप से हो सके । इन सभी उत्पादों का प्रयोग करके भूमि में सूक्ष्म जीवाणुओं की उपलबधता को बढ़ाकर मृदा उर्वरता को बढ़ाकर पोषक तत्व से परिपूर्ण अनाज, फल और सब्जी का अच्छा उत्पादन ले सकते है और अंत में वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियो को प्राकृतिक खेती से मोटे अनाजो के उत्पादन पर विस्तृत प्रकाश डाला ।

Related posts

12 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोपाल:गौ-शालाऔं को स्वावलंबी बनाना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

हिम्मत, मोहब्बत और इंसाफ की कहानी ‘रोमियो एस3’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर & पिक्चर्स पर।

rktvnews

बिहार:देश के 112 जिलों में मुजफ्फरपुर जिला बना नंबर वन।

rktvnews

भोजपुर: लोक अदालत की सफलता को ले जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment