RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अधिवक्ताओं का आपार स्नेह कर रहा भावविह्वल : विद्या निवास सिंह

एसोसिशन में अधिवक्ताओं के हित में लिखी जायेगी ऐतिहासिक गाथा: विद्या निवास सिंह

जीत पश्चात सम्मान को आतुर है समर्थित अधिवक्ता।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 16 जुलाई। स्थानीय न्यायालय परिसर में आगामी बार एसोसिएशन आरा के चुनाव में अध्यक्ष पद उम्मीदवार वरीय अधिवक्ता विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह की जीत की चर्चा आम होती जा रही है। सभी समर्थित अधिवक्ताओं द्वारा उनकी दावेदारी को लेकर आपार समर्थन दिया और दिलवाया जा रहा है।
चर्चाओं की माने तो उम्मीदवार विद्या निवास सिंह की व्यवहारिकता ,अधिवक्ताओं के हित की सोच,कार्यशैली एवं एसोसिएशन के दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करने की बातें आम हो रही है। मिल रहे अपार समर्थन को देखते हुए जीत के पूर्व ही समर्थित अधिवक्ताओं में खुशी व्याप्त है और विद्या निवास सिंह के जीत के पश्चात उनके सम्मान को आतुर है।
इस बाबत उम्मीदवार अधिवक्ता ने बताया की अधिवक्ताओं का आपार स्नेह मुझे भावविहल कर रहा है जो मेरी कार्य शक्ति को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा की मिल रहे समर्थन से इस बार एसोसिएशन की एक नई ऐतिहासिक गाथा लिखी जायेगी जो सभी अधिवक्ताओं के हित में होगा।
विद्या निवास सिंह ने अपने चुनावी संपर्क के दौरान सोमवार को न्यायालय परिसर सहित स्थानीय कई अधिवक्ताओं से संपर्क भी किया और समर्थन जुटाया।इस संबंध में अधिवक्ता ने कहा की इस दौरान उन्होंने वरीय अधिवक्ता संजय सिंह,देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ गबूदन जी,अमित कुमार बंटी,महेंद्र कुशवाहा, डॉ संदीप कुमार,विजय शंकर तिवारी, धरणीधर उर्फ विनोद जी,सुनिल कुमार,अनिल कुमार सिन्हा,राजेंद्र सिंह,अरुण सिंह,बाला जी, स्व अनिल सहाय के पुत्र अभिषेक सहाय आदि से भेंट की जहां उन्हें समर्थन देने और उनके समर्थन में प्रचार करने की बात कही गई।

Related posts

वाराणसी:पर्यावरण एवं जल की शुद्धता के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया मां वरुणा महोत्सव।

rktvnews

भोजपुर : ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर शोक सभा आयोजित! शिक्षकों मे शोक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के त्रिदांडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय में स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

rktvnews

आरा मुख्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल से अलग रहने का हुआ निर्णय।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात,राज्य संबंधित कई विषयों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

राजनीतिक फायदों के लिए बढ़ती नाजायज़ हिरासतें।

rktvnews

Leave a Comment