RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले के मोहनपुर प्रखंड के पोस्तवारी पंचायत में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त।

समस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन।

उपायुक्त ने स्कूली बच्चों के बीच साईकिल और किताब, कॉपी बैग का किया गया वितरण।

 

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

उपायुक्त ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभुकों को किया लाभान्वित।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)27 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा आज देवघर जिला अन्तर्गत मोहनपुर प्रखण्ड के पोस्तवारी पंचायत में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर आमजनों को दी जा रही सुविधा और आवेदनों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया कि आवेदन जमा करने में अगर किन्ही को समस्या हो रही है तो उनका सहयोग करें, ताकि सही तरीके से आवेदन का निराकरण किया जा सके।
इसके अलावा सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सुयोग्य लाभुकों के बीच बिरसा सिंचाई कूप, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत 09 लाभुकों को, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 03, कंबल वितरण, 04 लाभुकों के बीच साइकिल वितरण, शिक्षा विभाग 05 लाभुकों के बीच स्वेटर, बैग व किताब-कॉपी, हरा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व विभिन्न योजना के तहत स्वीकृत पत्र का वितरण किया। आगे कार्यक्रम के दौरान कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता पशुपालन एवं मत्स्य विभाग राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया। साथ ही आमजनों के विभिन्न समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 सूचीबद्ध सेवाओं से किया जा रहा है लाभान्वित

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आमजनों के समस्याओं का समाधान और निराकरण को लेकर इसका आयोजन किया जा रहा है, ताकि अपने पंचायत में ही आप सभी अपने समस्याओं का आवेदन देने के साथ नई योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के तरीके से अवगत हो सके। आगे उपायुक्त ने कहा कि आवेदन जमा करते समय इस बात विशेष ध्यान रखे कि आवश्यक दस्तावेज, अपना हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर फॉर्म के साथ हो, ताकि समय पर आपको आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा सके। आगे उन्होंने जानकारी दी कि जिले में 28.11.2025 तक आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में आम जनों से झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं एवं तत्सम्बंधी समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त किया जा रहा है एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य सेवा प्रक्षेत्र (सर्विस फोकस एरिया) के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर (जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी (मेजरमेंट ऑफ लैंड), भूमि धारण प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे), ताकि ससमय आवेदनों का निराकरण किया जा सके। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो के समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

Related posts

बागपत:लोकमंच कलेक्ट्रेट पर आयोजित हुआ मिलेट्स एवं तिलहन मेला, सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने किया शुभारंभ।

rktvnews

नई दिल्ली:राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

एंथोनी चेन की फिल्म ड्रिफ्ट ने 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक प्राप्त किया

rktvnews

भोजपुर : दशहरा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ का होली मिलन।

rktvnews

भोजपुर:कुलपति के आश्वासन पर टीसीआईएम कालेज का धरना स्थगित।

rktvnews

Leave a Comment