RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री से पर्वतारोही निशु सिंह ने की सौजन्य मुलाकात।

माउंट एवरेस्ट के 26200 फिट पर फहरा चुकी है तिरंगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

निशु माउंट एवरेस्ट सहित अब तक 22 पर्वत चोटियां कर चुकी है फतह।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)16 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिलासपुर जिले की पर्वतारोही निशु सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। देश- विदेश की कई प्रमुख पर्वत चोटियां फतह कर चुकी निशु ने 21 मई 2024 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहराया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा की आपकी इस शानदार उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है। इससे उभरते पर्वतारोहियों को भी एक प्रेरणा मिलेगी।
निशु ने बताया कि माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान उन्हें कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बार बार खराब होते मौसम, बर्फबारी, कम होते ऑक्सीजन लेवल और ठंडी हवाओं ने उनकी कठिन परीक्षा ली, लेकिन उनके बुलंद हौसलों को डगमगा नहीं पाई। आखिरकार उन्होंने अपने सपने को सच कर दिखाया और दृढ़ साहस और इच्छाशक्ति के बदौलत माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहरा दिया।
पर्वतारोही निशु सिंह को पर्वत चोटियां फतह करने का एक जुनून सा है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट सहित तंजानिया के 19,500 फिट ऊंची माउंट किलिमंजारो शिखर, हिमाचल प्रदेश की 18,480 फिट ऊंची स्पीति वैली और मनाली की 20,000 फिट ऊंची माउंट यूनाम चोटी , लद्दाख के 20,800 फिट ऊंची कांग यास्ते 1 और 20500 फीट ऊंची चोटी कांग यास्ते 2 सहित अब तक देश- विदेश के 22 पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Related posts

सारण:अध्यापक परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की की गई ब्रीफ़िंग।

rktvnews

बाल यौन शोषण,श्रम,विवाह एवं तस्करी के दुष्परिणामों की जागरूकता हेतु अभियान आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री चौहान ने हनुमान सेना रथ यात्रा का किया स्वागत।

rktvnews

युवा संगम (चरण III) में भागीदारी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के डुमरिया मे विजय जुलूस निकालने वालों के साथ मारपीट ! कई चोटिल।

rktvnews

भोजपुर: बखोरपुर में उद्योगपति अजय सिंह के सौजन्य से खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्रियों का किया गया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment