RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:पलाश सुरजन होंगे ‘लोकजतन सम्मान’ 2024 से सम्मानित।

पलाश सुरजन

RKTV NEWS/भोपाल(मध्यप्रदेश)16 जुलाई ।मूर्धन्य पत्रकार, साहित्यधर्मी, ग्रामीण पत्रकारिता को प्रोत्साहित तथा पत्रकारिता के मूल्यों को सलामत रखने वाले देशबन्धु के प्रमुख सम्पादक-प्रकाशक पलाश सुरजन को ‘लोकजतन सम्मान’ 2024 दिया जाएगा। सम्मान समारोह ‘लोकजतन’ के संस्थापक सम्पादक शैलेन्द्र शैली (24 जुलाई 1957 – 07 अगस्त 2001) के जन्म दिन 24 जुलाई शाम 6 बजे मोहनिया सभागार गांधी भवन, भोपाल में आयोजित होगा।
सम्मान समारोह के बाद हर वर्ष होने वाली शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यानों की श्रृंखला की शुरुआत देश के जाने माने सांस्कृतिक कर्मी, सहमत के वरिष्ठ समन्वयक सुहेल हाशमी “उर्दू की कहानी – सुहेल की जुबानी” विषय पर व्याख्यान से शुरू करेंगे। समारोह की अध्यक्षता जाने-माने साहित्य कर्मी रामप्रकाश त्रिपाठी करेंगे।
लोकजतन सम्पादक मण्डल ने इस आयोजन में सभी लोगों से शामिल होने का अनुरोध किया है।

Related posts

चतरा:झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर चतरा में दिख रही है उत्सव की उमंग।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के नेताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के धारा 370 हटाने के केन्द्र सरकार के निर्णय को सही ठहराये जाने के फैसले का स्वागत किया।

rktvnews

गिरीश जौहर वितरण और राजस्व प्रमुख के रूप में ज़ी स्टूडियो में हुए शामिल।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

सकारात्मक दैवीय ऊर्जाओं का मंदिर में होता है प्रवाह:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान की सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment