RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:#NaamJancho अभियान व मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन को लेकर राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

25 जुलाई को 12 बजे से 1 बजे तक #NaamJancho अभियान।

25 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगा मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन।

सभी मतदाता अपना नाम जांच कर सोशल मीडिया अभियान में बढ़ चढ़कर ले भाग।

मतदाता सूची में त्रुटि रहने पर अपने बीएलओ से करें संपर्क :सुरेंद्र उरांव

RKTVNEWS/चतरा ( झारखण्ड)24 जुलाई।समाहरणालय सभा कक्ष में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव द्वारा सोशल मीडिया अभियान #NaamJancho अभियान का संचालन के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराने एवं अपेक्षित सहयोग हेतु मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
प्री रिवीजन गतिविधि 25 जून 2024 से 24 जुलाई 2024 तक चलाया गया।जिसका प्रारूप प्रकाशन 25 जुलाई 2024 गुरुवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। 25 जुलाई 2024 से मतदाता सूची का द्वितीय पुनरीक्षण प्रारंभ है जो 9 अगस्त 2024 तक निर्धारित है तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त 2024 को निर्धारित है।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव ने बताया कि एक जुलाई को जिन मतदाताओं का उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है वैसे मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए बूथ स्तर के पदाधिकारी द्वारा घर घर विजिट किया जा रहा है। 25 जुलाई गुरुवार को मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय पर किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य त्रुटि रहित और शत प्रतिशत नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। निर्वाचन विभाग झारखंड रांची से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देशानुसार ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 25 जुलाई को 12 बजे से 1 बजे तक #NaamJancho अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने भी वीडियो क्लिप जारी कर सभी मतदाताओं से अपील किया है कि सभी मतदाता अपना नाम मतदान केंद्र पर जा कर या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से या 1950 पर अपना इपिक नंबर डाल कर भेजे या electoralsearch.eci.gov.in पोर्टल पर जाए और अपना नाम जांच कर अपने फोटो के साथ 25 जुलाई को 12 बजे से 1 बजे के बीच चलने वाले अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #NaamJancho के साथ पोस्ट करें और इस अभियान को सफल बनाएं। सुरेंद्र उरांव ने उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि को कहा आप भी अपने अपने क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन व 12 बजे से 1 बजे तक चलने वाले अभियान के बारे में बताए। जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाता जागरूक होकर अपने त्रुटि रहित मतदाता सूची में सुधार करा सकें और मतदान दिवस के दिन निर्भीक एवं भयमुक्त होकर मतदान कर सकें। आगे उन्होंने कहा मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन के दौरान जांच के क्रम में अगर किन्हीं मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो प्रपत्र 6 भरकर, जिन मतदातों की मृत्यु हो गई है या मतदाता का नाम दूसरे जगह भी दर्ज है या सिफ्टेड मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से डिलीट करने के लिए बीएलओ के माध्यम से प्रपत्र 7 भर कर कर सकते हैं। वहीं मतदाता सूची में त्रुटि के सुधार के लिए प्रपत्र 8 भरकर निराकरण किया जा सकता है।
उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला जनसंपर्क कार्यालय से सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर शशिकांत कुमार श्रीवास्तव,मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप में शिकायतों का हो रहा त्वरित निराकरण,4 अप्रैल तक मिलीं 2036 शिकायतें।

rktvnews

चतरा:देर रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों का किया समीक्षा,दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

चतरा:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 मार्च 25

rktvnews

महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 8 लाख 50 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment