RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

संजय कुमार ने पीएसएससीआईवीई के बैगलेस डेज़ संबंधी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 जुलाई।28 जून, 2024 को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता (एसई एवं एल) विभाग के सचिव संजय कुमार ने स्कूलों में बैगलेस डेज़ के लिए शिक्षा मंत्रालय के तहत एनसीईआरटी की एक इकाई पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई) द्वारा तैयार किए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा की। इस बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) और केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्रों को स्थानीय पारिस्थितिकी के बारे में जागरूक करने, उन्हें पानी की शुद्धता की जांच करना सिखाने, स्थानीय वनस्पतियों और जीवों को पहचानने और स्थानीय स्मारकों का दौरा करने सहित विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। इस समीक्षा के आधार पर, पीएसएससीआईवीई अपने दिशा-निर्देशों को और बेहतर बनाएगा तथा इन्हें अंतिम रूप देगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पैराग्राफ 4.26 के अनुसार, यह अनुशंसा की जाती है कि कक्षा 6-8 के सभी छात्र दस-दिवसीय बैगलेस कार्यक्रम में भाग लें। इस दौरान, छात्र स्थानीय कौशल विशेषज्ञों के साथ इंटर्नशिप करेंगे और पारंपरिक स्कूल व्यवस्था से बाहर की गतिविधियों में भाग लेंगे। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में उस व्यापक इको-सिस्टम के प्रति सराहना की भावना विकसित करने में मदद करना है जिससे उनका स्कूल जुड़ा है।
इन सिफारिशों के आधार पर, पीएसएससीआईवीई ने बैगलेस डेज़ को लागू करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। ये दिशा-निर्देश स्कूलों में छात्रों के लिए सीखने की प्रक्रिया को अधिक आनंददायक, प्रयोगात्मक और तनाव-मुक्त बनाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किए गए हैं।
बैगलेस डेज़ को पूरे वर्ष प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसमें कला, क्विज़, खेल और कौशल-आधारित शिक्षा जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। छात्रों को कक्षा के बाहर की गतिविधियों से समय-समय पर अवगत कराया जाएगा, जिसमें ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा, स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों के साथ बातचीत और स्थानीय कौशल आवश्यकताओं के अनुसार उनके गांव, तहसील, जिले या राज्य के भीतर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा शामिल है।

Related posts

दरभंगा में सेंट्रल बैंक का मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के दृष्टिकोण के साथ ‘आयुष्मान भव’ अभियान शुरू,जिला स्तर पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने किया अभियान का शुभारंभ!उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने की देहदान करने की घोषणा।

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रशासन पूर्व सांसद से निभा रहा दोस्ती,वर्तमान सांसद को कर रहा दर किनार: सुदामा प्रसाद

rktvnews

सहायक नगर नियोजक प्रतियोगी परीक्षा-2022 अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा परीक्षा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:लायंस क्लब के पद ग्रहण समारोह में बबीता श्रीवास्तव अध्यक्ष, मजहर हसनैन बने सचिव,ला.मजहर हुसनैन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment