RK TV News
खबरें
Breaking News

आरा मुख्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल से अलग रहने का हुआ निर्णय।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त। रविवार को शेरशाह महाविद्यालय सासाराम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा मुख्यालय एवं इसके अंतर्गत अन्य महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की मिलन बैठक हुई जिसमे शिक्षकेत्तर कर्मचारी बंधु सम्मिलित हुए।
बैठक कर्मचारियों के हितों तथा विभिन्न मुद्दों एवं प्रोन्नति को लेकर बैठक हुई ।बैठक में विस्तृत रूप से प्रमुख मुद्दा प्रोन्नति /एसीपी/एम ए सी पी का वेतन निर्धारण और लाभ, एस बी सिंहा से आच्छादित कर्मियों को लाभ देने, सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृति की तिथि पर पेंशन का लाभ सुनिश्चित करना,दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को तत्काल अनुकंपा एवं अन्य लाभ दिलवाना इत्यादि रहा।
बैठक में सभी कर्मचारियों के द्वारा पूर्व में दिनांक 07/08/2028 को महाराजा कॉलेज आरा में तथाकथित प्रक्षेत्र के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रक्षेत्र के द्वारा अल्पमत में लिए गए निर्णय का निंदा करते हुए इनके कार्यशैली पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।सभी सम्मानित कर्मचारी बंधुओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मुख्यालय एवं सभी अंगीभूत महाविद्यालय के अधिसंख्य कर्मचारी दिनांक 12/08/2025 को आहुत अनिश्चितकालीन हड़ताल, तालाबंदी को अनैतिक तथा कर्मचारी विरोधी बताया।
इसलिए सर्वसम्मति से हम सभी कर्मचारी आहुत हड़ताल से खुद को अलग करते हैं तथा प्रोन्नति तत्काल करने हेतु कुलपति से मिलकर जल्द प्रोन्नति प्रक्रिया कराने की फैसला लिया गया।
बैठक में नवनिर्मित मनोनीत प्रक्षेत्र संगठन की गतिविधियों से स्वयं को अलग रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।साथ ही इनका गठन प्रश्नवाचक एवं अलोकतांत्रिक है।बैठक की अध्यक्षता राधा रमण सिंह,जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय ने किया जब की
मंच संचालन – डॉ ओंकार नाथ बढ़वलिया,श्री शंकर महाविद्यालय सासाराम ने किया।तथा धन्यवाद ज्ञापन कमल जी, शेर शाह महाविद्यालय सासाराम ने किया ।बैठक में वक्ता के रूप में सुनील कुमार, डॉ अमित मिश्रा,अखिलेश्वर,पवन कुमार,अभिजीत कुमार, विकाश कुमार,जयवीर,गुड्डू सिंह,अरविंद सिंह,मनोज श्रीवास्तव,रामकिशोर सिंह,सच्चिदानंद सिंह,संजय सिंह,संजय किशोर ,राजीव रंजन,राजीव कुमार , संजीव कुमार ,अभिमन्यु आदि शामिल रहे।इसकी जानकारी अभिमन्यु सिंह ने दी।

Related posts

गढ़वा:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को गढ़वा फुटबॉल स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन।

rktvnews

बागपत: जनपद में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान चलाया जाएगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्रील प्रभुपाद जी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

दुमका:पर्यटन स्थलों के सर्वांगीण विकास को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों/ सचिवों के साथ बैठक।

rktvnews

संस्कृति मंत्रालय ने इंडिया आर्ट आर्किटेक्चर डिजाइन द्वैवार्षिक (आईएएडीबी) के लिए पूर्वावलोकन और प्रतीक चिन्ह शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment