RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:1 करोड़ 70 लाख की परियोजना राजकीय कन्या इंटर कॉलेज छात्रावास तुगाना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

4 दिसंबर 2023 को परियोजना हैंडोवर होने के बाद भी बिजली ,पानी ,सफाई की नहीं मिली व्यवस्था!परियोजना की दीवारों में मिली नमी।

कार्य की गुणवत्ता अत्यधिक खराब होने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त सीडीओ को जांच करने के दिये निर्देश।

बागपत/उत्तर प्रदेश 02 जनवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज एक करोड़ 70 लाख की परियोजना राजकीय कन्या इंटर कॉलेज छात्रावास तुगाना का निरीक्षण किया यह परियोजना 2016 से प्रारंभ हुई थी जो कार्यदाई संस्था ने बताया कि 4 दिसंबर 2023 को जिला विद्यालय निरीक्षक को हैंडोवर कर दी गई है परियोजना की स्थिति को देखकर जिलाधिकारी ने अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की जिसमें बिजली ,पानी ,सफाई की व्यवस्था नहीं थी कार्य को पैरामीटर के अनुसार नहीं किया गया कार्य की अत्यधिक गुणवत्ता खराब होने पर उसमें सुधार करने के निर्देश दिए भवन में जगह-जगह स्थान पर सीलन भी आने लगी है जबकि छात्रावास अभी शिफ्ट भी नहीं हुआ है परियोजना में दीवारों को भी सीधा नहीं बनाया गया है बिना सोचे समझे बिना इंजीनियरिंग का प्रयोग किए हुए कार्य की खराब दशा को देखकर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं परियोजना में 50 बेड की व्यवस्था की गई है जिसके दरवाजे व खिड़की पर प्रारंभ होने से पूर्व ही जंग लगा पाया गया अत्यधिक घटिया सामग्री लगाने पर जांच करने के निर्देश दिए।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तुगाना के परिसर में अत्यधिक खराब स्थिति में शौचालय व विज्ञान प्रयोगशाला की स्थिति को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य गीता का जवाब तलब किया जिनको 3 वर्ष विद्यालय में तैनात होने के बावजूद भी कार्य को करने की मनसा नहीं रखी उनकी इस लापरवाही को देखते हुए जवाब तलब किया और प्रधानाचार्य विद्यालय क्षेत्र के मुख्यालय में नही दिल्ली से आना जाना करते हैं जो कि समय से भी आना-जाना विद्यालय में नहीं हो रहा है इनकी इस लापरवाही को देखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तुगाना के छात्राओं का पठन-पाठन कार्य की गुणवत्ता अच्छी नहीं दिखाई देने पर जिलाधिकारी ने सुधार करने के निर्देश दिए कक्षाओं में प्रकाश व्यवस्था भी बहुत ही खराब थी मात्र एक एलइडी बल्ब ही लगा पाया जिसमें सुधार करने के निर्देश दिए।

Related posts

नारनौल:प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अब 15 तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस पर अभियान बसेरा के तहत 1048 परिवारों को मिला पर्चा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली में सादगी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के गांधीवादी आदर्शों के बारे में बताया।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता पुनरीक्षण कार्यों के लाभ-हानि तथा चुनावी प्रक्रिया को समझना जरूरी : मुख्य वक्ता प्रो. एहतेशाम खान

rktvnews

बागपत में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर होगा ऑनलाइन संवाद : जिलाधिकारी करेंगी प्रेरित, विशेषज्ञ देंगे मन को मजबूत करने के उपाय।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment