RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित।

नवादा/बिहार 4 अक्टूबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम सभी सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि दिनांक 27.10.2023 को मतदान सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाना है। इससे पूर्व सभी एईआरओ अपने प्रखंड अन्तर्गत बीएलओ से मतदाता सूची का सत्यापन करा लें। ऐसे मतदाता का नाम अवश्य जाॅच कर लें जिनका नाम पूर्व से मतदाता सूची में दर्ज है और *सभी बीएलओ द्वारा नये मतदाता का नाम जोड़ने पर प्राथमिकता दिया जाय।
18 वर्ष आयु वर्ग के जो नये मतदाता हैं एवं महिला मतदाता को अवश्य ही विशेष प्राथमिकता दिया जाय। वैसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गयी है उनको जाॅच कर प्रपत्र 7 भरवाना सुनिश्चित करें। सभी एईआरओ को विशेष निर्देश दिया गया कि जितने भी प्रपत्र बीएलओ ऐप के माध्यम से भरे जायेंगे उन सभी का मतदान केन्द्रवार अभिलेख तैयार करवाना सुनिश्चित करेंगे।
विदित हो कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन विभाग के द्वारा नाम जोड़ने एवं हटाने हेतु दावा/आपत्ति का समय, दिनांक 27.10.2023 से 09.12.2023 तक रखा गया है। इस बीच कोई भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा सकते हैं साथ ही नाम हटाने एवं संशोधन का भी काम करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी लोक सभा चुनाव को देखते हुए अपने प्रखंड अन्तर्गत पड़ने वाला मतदान केन्द्रों की जाॅच कर लें एवं एएमएफ संबंधित व्यवस्थाओं को पूरा करवायें । जिसमें सभी मतदान केन्द्रों पर रैम्प, बिजली, पानी, फर्नीचर, शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य किया गया ।
इस बैठक में दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा, उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता नवादा, अखिलेष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं ए के पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

कोयला मंत्रालय ने एसडब्ल्यूसीएस के अन्वेषण मॉड्यूल पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

रायपुर : एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की ली शपथ।

rktvnews

नारी सशक्तिकरण की मिशाल सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि पर विशेष।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1333 ममलों का किया गया निपटारा।

rktvnews

दरभंगा:मतदाता जारूकता को लेकर जीविका दीदियों, आई.सी.डी.एस एवं स्वीप दूतों द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

भारतीय रक्षा लेखा सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment