RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अगस्त। रविवार को बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन भोजपुर द्वारा वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय शहीद भवन चौक के समीप भारती कंसल्टेंसी सर्विस में, श्रद्धांजलि सभा के साथ स्थानीय रमना मैदान के ईर्द गिर्द स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रथम स्थान सागर अभिज्ञान को दिया गया, वही दूसरे स्थान पर जाहिद हुसैन व तीसरे स्थान पर मनीष कुमार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अरविंद दुबे व सैयद शौकत हुसैन फोटोग्राफर को श्रद्धांजलि देते हुए की गई । भोजपुर जिले के लगभग दो दर्जन से ज्यादा फोटोग्राफर स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शामिल हुए निर्णायक की भूमिका में सलिल भारतीय वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट, रोहित खत्री बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन के जोनल अधिकारी, वरिष्ठ फोटोग्राफर अमित मिश्रा व पंकज कुमार थे। निर्णायक सलिल भारतीय ने कहा कि स्ट्रीट फोटोग्राफी में फोटोग्राफी संबंधी पूरी आजादी रहती है इसका कोई एक विषय नहीं होता है इसका प्रचलन बहुत पहले से चला रहा है।इस अवसर पर विजेताओं द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन भोजपुर के अध्यक्ष जयंत कुमार ओझा उर्फ विक्की ओझा द्वारा किया गया। मंच संचालन का कार्य सरोज सुमन द्वारा किया गया। इस मौके पर भोजपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के सारे सदस्यों और कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अमित मिश्रा को संस्था का मीडिया प्रभारी बनाया गया।* इस अवसर पर संस्था के कोर कमेटी के सदस्य प्रदीप रंजन कुमार, मोहम्मद अशरफ आलम, सुनील कुमार ओझा उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव चंदन कुमार द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर:अगिआंव में भाकपा(माले) ,प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें : राजू यादव

rktvnews

भोजपुर:एयरफोर्स विमान हादसे में शहीद अग्निवीर दानिश आलम को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

rktvnews

मोदी जी के शासन में गरीबों की नहीं है खैर : शिवानंद तिवारी

rktvnews

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं एवं फल विक्रेताओं हेतु दिशा-निर्देश जारी।

rktvnews

गढ़वा:PM Apprenticeship Mela -सह- भर्ती कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 राष्ट्रीय परियोजना चयन एवं समृद्धिकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment