RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर:आगामी 13 जुलाई के लोक अदालत को ले जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में बैठक।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 30 मई।आगामी 13 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा, ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में आज एक बैठक का आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी एवं सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी के साथ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रजेश कुमार मालवीय ने अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके इसके लिए उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से वर्तमान स्थिति से अवगत हुए। साथ ही सभी न्यायालय को प्री काउंसलिंग के माध्यम से अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु निर्देश भी दिया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गौतम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। सभी न्यायालय से चिन्हित वादों की सूची प्राप्त हो चुकी है।

Related posts

21 जुलाई को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:1 मार्च से अब तक अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री की जब्ती का आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के पास।

rktvnews

इलाज के नाम पर मरीजों का शोषण और लापरवाही करने वाले निजी क्लीनिक के चिकित्सकों पर हो कार्रवाई:राहुल कुमार

rktvnews

आरा में साइबर थाने का उद्धघाटन!साइबर फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं:एस पी प्रमोद कुमार यादव।

rktvnews

11 राज्यों के 49 जिलों में मेगा ऑयल पाम वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

rktvnews

जयपुर:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल बीएलए की अनिवार्य रूप से करें नियुक्ति:मुख्य निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

Leave a Comment