RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल/ मध्यप्रदेश 23 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं। स्व. श्री महाराज सिंह दांगी पुण्यात्मा थे और 103 वर्ष आयु पूरी की। वे देव तुल्य हो गए थे। उनका आशीर्वाद उनके परिवार और हम सब पर बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना हैं।
मुख्यमंत्री चौहान आज विदिशा में समाजसेवी तोरण सिंह दांगी के पिता स्व. महाराज सिंह दांगी की शांति सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से स्व. दांगी को श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय दांगी के परिवार जन और विदिशा के गणमान्य जन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारतीय परंपरा, सनातन संस्कृति कहती है कि शरीर नश्वर है, लेकिन आत्मा अजर-अमर है। आत्मा को शस्त्र नहीं काट सकता, आग जला नहीं सकती, पानी भिगो नहीं सकता, हवा सुखा नहीं सकती है। आत्मा अजर-अमर, अविनाशी, शाश्वत, सनातन, चिरंतन है। सच्चिदानंद आत्मा का वास्तविक स्वरूप है ।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जब भी मैं महाराजसिंह जी से मिलता था, वे आशीर्वाद की वर्षा करते थे। उन्होंने बहुत यशस्वी जीवन जिया। गाँव के सरपंच के रूप में उन्होंने बहुत सारे कार्य कराए। जब गाँव को जरूरत पड़ी तो स्वयं की भूमि दान कर दी। सरपंच के रूप में किए गए उनके कार्य आज तक याद किए जाते हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता थे, मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूँ।
शांति सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, विधायक हरिसिंह सप्रे, लीना जैन, राजश्री सिंह, विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, विदिशा जनपद अध्यक्ष वीरसिंह रघुवंशी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जिला प्रशासन एवं सरकारी खेलो में कोई खेल संघ नहीं करेगा सहयोग,जिला खेल संघ की बैठक में लिया गया निर्णय।

rktvnews

भोजपुर:हीट वेव एवं अगलगी की घटनाओं से बचाव तथा पूर्व तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा।

rktvnews

जिला फुटबॉल संघ भोजपुर ने सत्र 23-24 के लिए 15 टीमों का किया चयन।

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय एक दिवसीय पशु मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

कोयला क्षेत्र में निरंतर विकास: जनवरी 2025 तक उत्पादन में 5.88 प्रतिशत और ढुलाई में 5.73 प्रतिशत की वृद्धि।

rktvnews

Leave a Comment