RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में मेगा वॉकथॉन कार्यक्रम “वॉक फॉर हेल्थ” का आयोजन किया।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक मेगा वॉकथॉन कार्यक्रम “वॉक फॉर हेल्थ” का आयोजन किया। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पैदल चलने वाले उत्साही प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ काफी संख्या में इसमें हिस्सा लिया। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ऐसी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए देश भर के जिला मुख्यालयों पर आज (5 मार्च, 2023) एक साइकिल रैली भी आयोजित की गई। ‘स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत’ की थीम के तहत साइक्लेथॉन नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आम लोगों को इस साइक्लेथॉन में भाग लेने के लिए आकर्षित करने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने ने सभी प्रबंध किए हैं। जैसा कि घटना का विषय ही दर्शाता है कि महिलाओं का स्वास्थ्य भी एकसमान महत्वपूर्ण है। स्वस्थ महिलाएं न केवल अपने परिवार में बल्कि समाज में भी योगदान देती हैं और अंत में भारत को एक स्वस्थ राष्ट्र बनाती हैं।

हालांकि, जिला मुख्यालयों में साइकिलिंग कार्यक्रम के पूरक के लिए, शारीरिक फिटनेस और तंदुरूस्ती को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में एक और कार्यक्रम “वॉक फॉर हेल्थ” भी आयोजित किया गया था। “वॉक फॉर हेल्थ” विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ और इंडिया गेट से होते हुए निर्माण भवन पहुंचा।

इससे पहले, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को यादगार बनाने के लिए फरवरी 2023 के महीने में, सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में सभी 1.5 लाख आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) में ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ घर’ की थीम के तहत इसी तरह की एक साइकिल रैली आयोजित की गई थी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री विशाल चौहान, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सों और केंद्र सरकार के अस्पतालों अर्थात् सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने भी वॉकथॉन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मानसिक बीमारी और कैंसर जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं/बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ और सक्रिय जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

Related posts

वरिष्ठ नागरिकों में वृद्धावस्था के प्रति जागरूकता और अंतर-पीढ़ीगत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए “आराधना” सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:शहरी क्षेत्र में “स्वच्छ-शहर-अभियान” के तहत नगर निगम द्वारा कराया जा रहा साफ-सफाई एवं चुना व ब्लीचिंग का छिड़काव।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर डिटेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

महागठबंधन की जनविश्वास रैली की सफलता को ले जिला कांग्रेस कार्यालय में की गई बैठक।

rktvnews

भोपाल:पद्मश्री स्व. उषा किरण खान के पुण्य स्मृति में हिंदी साहित्य और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य ने भावांजलि दी।

rktvnews

भारतीय सौर ऊर्जा निगम को ‘मिनीरत्न श्रेणी-I’ का दर्जा प्राप्त हुआ।

rktvnews

Leave a Comment