RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण।

RKTV NEWS/दुमका(झारखंड)09 जून।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय संघर्ष, त्याग एवं आदिवासी समाज के उत्थान हेतु उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सामाजिक न्याय, स्वाभिमान, स्वतंत्रता एवं जनसेवा के आदर्शों का प्रतीक है। उनके विचार एवं संघर्ष आज भी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा द्वारा समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में डिस्पैच सेंटर, मतदान की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक

rktvnews

गढ़वा:पेयजल समस्या के समाधान हेतु झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा त्वरित निष्पादन।

rktvnews

बक्सर:मत्स्य विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में आयोजित हुआ “युवा मतदाता संवाद” कार्यक्रम।

rktvnews

न्यायमूर्ति सूर्यकांत को देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ।

rktvnews

बक्सर जिले के सिमरी थाने ने शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment