RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई: विशेष वाहन जांच अभियान, 102 वाहनों का कटा चालान।

नियम तोड़ने वालों से वसूला गया ₹1.47 लाख जुर्माना।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )09 जून।सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार के नेतृत्व में आज गिरिडीह शहर के अंबेडकर चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस विशेष जांच अभियान में यातायात निरीक्षक, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई), डीआरएसएम एवं परिवहन विभाग की टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही।
इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार द्वारा दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा (टोटो) सहित अन्य वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 93 मोटरसाइकिल एवं 09 टोटो सहित कुल 102 वाहनों का चालान किया गया। विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल ₹1,47,000 (एक लाख सैंतालीस हजार रुपये) का जुर्माना लगाया गया।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बिहार: मुजफ्फरपुर:जिला स्तरीय रबी कर्मशला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बेतिया:पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:बिहार महिला क्रिकेट टीम में भोजपुर की बेटी अनामिका राज के चयन से हर्ष।

rktvnews

राष्ट्रपति गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने बेलाउर सूर्य मंदिर का किया निरीक्षण,खाली पड़ी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र और पुस्तकालय निर्माण के दिए निर्देश।

rktvnews

अभी भी जारी है भाजपा नीत एनडीए सरकार में भारतीय कृषि का कॉरपोरेटीकरण।

rktvnews

Leave a Comment