RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:राजस्व सेवाओं को गांव तक पहुंचाने की पहल, विशेष शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई शुरू।

उपायुक्त के निर्देश पर जिलेभर में विशेष राजस्व अभियान का शुभारंभ, आमजनों को मिलेगा मौके पर समाधान।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)09 जून।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों में भूमि एवं राजस्व संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज से हल्कावार विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन प्रारंभ किया गया। जिले के विभिन्न हल्कों में आयोजित इन विशेष शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन पहुंचे तथा अपनी भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए।
शिविरों में दाखिल-खारिज, ऑनलाइन जमाबंदी, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, लगान रसीद निर्गत करने, सीमांकन, अतिक्रमण एवं अन्य राजस्व मामलों से संबंधित आवेदनों को प्राप्त किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई एवं त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित स्तर पर प्रेषित किया गया।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि राजस्व सेवाएं आम नागरिकों तक उनकी पंचायत और गांव के स्तर पर ही उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

Related posts

भोजपुर:महासंघ गोप गुट ने मनाई कॉमरेड योगेश्वर गोप की 16वीं पुण्यतिथि।

rktvnews

दिव्यांग कौशल योजना दिव्यांगजनों को आईटी, एवीजीसी और आतिथ्य क्षेत्रों में अनुकूल विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

rktvnews

भोजपुर:बजट में उच्च शिक्षा के लिए कौशल विकास, नवाचार और समावेशिता पर ध्यान केंद्रित:युवा नेता आदित्य सिंह

rktvnews

सुपौल: डीएम की अध्यक्षता में NARCO Coordination Centre के जिलास्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

दुमका:खेलो इंडिया अस्मिता बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26

rktvnews

डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment