RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं सहयोग शिविर को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जून।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जूम मीटिंग के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं सहयोग शिविर की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता (विद्युत विभाग) को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों से अधिक से अधिक सहमति पत्र (Consent Form) प्राप्त किए जाएँ, ताकि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों (बीपीएम) एवं सभी कनीय अभियंताओं (विद्युत) को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, अतः इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य करें।
सहयोग शिविर की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूर्व में आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल आवेदनों का निपटारा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त कर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उनकी समस्या का संतोषजनक समाधान हुआ है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने आगामी 16 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक पूर्व तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों के समाधान के लिए शिविर में आवेदन प्रस्तुत कर सकें।
जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन सहयोग पोर्टल www.sahyog.bihar.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अपर समाहर्ता (राजस्व), भोजपुर, अपर समाहर्ता (आपदा), सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने किया गंगा नदी के कटाव क्षेत्र का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जीवन और भविष्‍यदृष्टि को समर्पित भव्य संगीतमय मल्टीमीडिया प्रस्तुति “नमोत्सव” के आयोजन ने अहमदाबाद को मंत्रमुग्‍ध कर दिया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने पुणे स्थित एनएफएआई का दौरा किया और एनएफएचएम की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment