RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्रो पूनम कुमारी एसबी कॉलेज आरा की बनी प्रभारी प्राचार्या!कॉलेज का विकास और छात्र हित मेरी प्राथमिकता:प्राचार्या पूनम कुमारी

प्रभारी प्राचार्य प्रो पूनम कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 जुलाई। प्रो पूनम कुमारी को एस बी कॉलेज आरा का नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।एसबी कॉलेज आरा के प्राचार्य प्रो नवीन कुमार को एस पी जैन कॉलेज सासाराम में स्थानांतरण किया गया है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार कुलसचिव द्वारा विधिवत अधिसूचना ज्ञापांक -1215/ Estab/23 दिनांक 18.7.23 से जारी कर दी गई है। तत्काल प्रभाव से सभी खाता संचालन सहित सभी आवश्यक कार्यो के लिए अधिकृत कर दिया गया है।
प्रो पूनम कुमारी एसोसिएट प्रोफेसर, हिंदी विभाग में 30 जून 2003 से कार्यरत हैं। ये कॉलेज के कई पदों पर रहकर अपनी सफलतापूर्वक सेवा दे चुकी है। 2006 से हिंदी विभागाध्यक्ष के रूप में 2019 तक रही, राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम प्रभारी 2006 से 17 तक दो बार रही, 2017 से अब तक कॉलेज के बरसर के पद पर दो बार रही।
बातचीत क्रम में प्रो पूनम कुमारी ने बताया की अधिसूचना की खबर से अनेक लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। इन्होंने बताया कि मैं तो जब से कॉलेज में हूं लगातार पठन-पाठन, नैक ग्रेडेशन, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों से लेकर कॉलेज के सभी कार्यों को पूरा करने के लिए समर्पित रही। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय जिस जिम्मेदारी से मुझे प्राचार्य बनाया है उस जिम्मेदारी को हर संभव पूरा करने का प्रयास करूंगी ।कॉलेज का सर्वांगीण विकास करना, शैक्षणिक वातावरण बनाना, छात्रहित में काम करना तथा पूरे समय तक महाविद्यालय में बैठना यह हमारी प्राथमिकता है। कॉलेज परिवार से जुड़े शिक्षक, कर्मचारी ,छात्र-छात्राओं के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए सबके सहयोग से कॉलेज को और आगे बढ़ाने के लिए सार्थक कदम उठाऊंगी।

Related posts

सुप्तावस्था में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सरैया मंडल के बूथ कार्यकताओं की बैठक।

rktvnews

जवान सीमा पर, किसान खेत में और कृषि मंत्रालय भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

rktvnews

राजद का अतिपिछड़ा सामाजिक जागरूकता सम्मेलन आयोजित! पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने लोक कलाकार रामाज्ञा राम के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

अब मतदाता सूचियों में विदेशी नामों का हौवा।

rktvnews

नाद के साधक: “बाबू ललन जी” की “मृदंग यात्रा”

rktvnews

Leave a Comment