RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पूर्वी सिंहभूम का आम भेजा गया लंदन, एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)08 जून।पूर्वी सिंहभूम के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिले से उत्पादित आमों की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप लंदन (यूके) के लिए रवाना की गई। एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) के सहयोग से लगभग डेढ़ टन आमों का निर्यात किया गया। उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने समाहरणालय से ट्रक को नजदीकी पोर्ट के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसानों द्वारा उत्पादित कृषि उपज अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रही है, जो किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, वैज्ञानिक खेती तथा निर्यात मानकों के अनुपालन के माध्यम से जिले के अन्य कृषि उत्पादों के लिए भी वैश्विक बाजार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
जानकारी दी गई कि यह निर्यात एपीडा द्वारा सुगम बनाए गए वाणिज्यिक प्रेषण के तहत किया गया है। आमों का संकलन एवं आपूर्ति जिले के किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से की गई। निर्यात के लिए चयनित आमों की गुणवत्ता जांच एवं पैकेजिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप की गई।
इस पहल से जिले के आम उत्पादक किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रशासन द्वारा भविष्य में भी कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, एपीडा के प्रतिनिधि, डीपीएम JSLPS, किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

गोपालगंज: युवाओं को मतदाता बनने हेतु किया गया जागरूक।

rktvnews

चिंताजनक है सरकारी अधिकारियों का दुरुपयोग।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्रशिक्षण सह प्रक्षेत्र भ्रमण के लिए किसानों का दल रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप सत्र को किया संबोधित।

rktvnews

मोतिहारी:सर्वजन दवा खाना है फाइलेरिया को भगाना है” नारे के साथ दलित बस्तियों में खिलाई गई दवा।

rktvnews

बिहार प्रदेश भाजपा सह प्रभारी के निधन पर भाजपा भोजपुर मे शोक की लहर।

rktvnews

Leave a Comment