RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 जून।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी शासन के विरुद्ध अदम्य साहस से संघर्ष किया।
श्री मोदी ने कहा कि उनका पूरा जीवन आदिवासी समुदाय के आत्मसम्मान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित था। प्रधानमंत्री ने कहा कि मातृभूमि के लिए उनके बलिदान की गाथा देश की हर पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित रहा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी।”

Related posts

राजस्थान:सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र के लिए पत्रकार मंत्रणा समिति की बैठक।

rktvnews

राज्य सरकार की अभिनव पहल मिशन 2030 से राजस्थान की प्रगति को मिलेगी गति ‘युवाओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी‘: मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की प्रगति का संकल्प होगा ‘विजन 2030 डॉक्यूमेंट‘

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए सर गंगा राम अस्पताल का दौरा किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य किया अर्पित।

rktvnews

इंडिया टेकेड में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी:राजीव चंद्रशेखर

rktvnews

इस वर्ष शुक्रवार को पड़ने वाला सतुआन होगा शुभ फलकारी:ज्योतिषाचार्य संतोष।

rktvnews

Leave a Comment