RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : राजद का एक दिवसीय धरना आयोजित! शाहपुर मे हुआ आयोजन

शाहपुर प्रखंड परिसर मे आयोजित राजद का एकदिवसीय धरना

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर मे राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा देश में व्याप्त मंहगाई, पेपर लीक, गैस की किल्लत, पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों मे बेतहाशा वृद्धि सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजद नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य की निकम्मी सरकार मे आम लोगों का जीना हराम हो गया है। महंगाई सुरसा की तरह मुँह बाये हुए है। गैस की किल्लत से लोगों को खाना बनाने मे दिक्कत हो रही है। पेट्रोल, डीजल तथा गैस की कीमतों में बतहाशा वृद्धि हुई है जिसके कारण अन्य ज्वलंत समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। कमरतोङ मंहगाई से लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं।  वक्ताओं ने कहा कि घोषणा के अलावा इस सरकार मे कुछ नहीं है। राजद नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सीओ आनंद प्रकाश को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव ने किया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करने वालों मे प्रखंड राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, मुन्ना पांडे, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष भाई बरमेश्वर, हरिश्चंद्र यादव, जिला पार्षद  प्रतिनिधि लालू यादव, मुखिया बलिराम यादव, मुखिया बीरबल सिंह, राजेन्द्र मिश्र, बिहारी यादव, जितेन्द्र चौबे, बृज किशोर पांडे, पपलू सिंह सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

दुमका: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने की झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में आयोजित हुआ‘‘भविष्य के लिए तैयार स्कूलों के निर्माण’’ कार्यक्रम,राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

आईसीजी ने 600 करोड़ रुपये मूल्य के 86 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए और पाकिस्तानी जहाज से चालक दल के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. समित शर्मा ने पशुपालन विभाग के शासन सचिव का कार्यभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान” (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का सी-विजिल ऐप मतदाताओं के बीच बेहद लोकप्रिय: आम चुनावों की घोषणा के बाद से इस शिकायत ऐप के माध्यम से अब तक 79,000 से अधिक उल्लंघनों की सूचना मिली; 99 प्रतिशत मामलों का निपटारा।

rktvnews

Leave a Comment