RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित ।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)09 जून।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, भूमि संरक्षण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत अधिक से अधिक आवेदन सृजित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को योजना से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिकाधिक किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसानों के बीच समय पर गुणवत्तापूर्ण बीजों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्री विधि के माध्यम से खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए तथा दाल उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि दाल की खेती किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, इसलिए इस दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए।
सॉइल हेल्थ कार्ड योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसानों के बीच अधिक से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सॉइल हेल्थ कार्ड टेस्टिंग के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि विभिन्न प्रखंडों में कैंप आयोजित कर किसानों के बीच सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया जा रहा है।
बैठक में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले के सभी प्रखंडों में कैंप लगाकर किसानों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने केसीसी में खराब प्रदर्शन को लेकर जामा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया तथा सभी प्रखंडों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपायुक्त ने कृषि पाठशाला कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा किसानों को नई तकनीकों एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।
बैठक में मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पशुओं के वैक्सीनेशन का कार्य मिशन मोड में संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों की आय वृद्धि के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में पारंपरिक हर्षोल्लास से मना ‘हरेला’ ।

rktvnews

भोजपुर: जैन कॉलेज में शिक्षिका के योगदान पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पटना:बाढ़ प्रभावित जिलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा संसदीय लोकतंत्र के प्रहरी हैं।

rktvnews

हिन्दी पखवारा के ११वें दिन साहित्य सम्मेलन में मनायी गयी जयंती, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी!काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment