RK TV News
खबरें
Breaking Newsअनावरण

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया अनावरण।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)06 जुलाई ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक तथा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण कर नमन किया। उनकी आदमकद प्रतिमा डॉ. मुखर्जी की लालघाटी चौराहे पर स्थापित की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता-अखंडता को लेकर राष्ट्रवादी विचारधारा का दृष्टिकोण अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रखा। देश में बंग-भंग के षड़यंत्र तथा कश्मीर को लेकर विभाजन की नीति के प्रति लोगों को जागरूक एवं एक करने में डॉ. मुखर्जी का महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ. मुखर्जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण राजधानी के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, सांसद वी.डी. शर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी अजय जामवाल और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

लखनऊ:कॉर्टेवा एग्रीसाइंस ने अंगूर और आलू के लिए नई पीढ़ी का फसल सुरक्षा समाधान ‘ज़ोरवेक एंटेक्टा®’ लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:संत रविदास की गथा कों युग युगांतर तक किया जाएगा याद : रघुपति यादव

rktvnews

आईएनएस तमाल ने इटली में नेपल्स बंदरगाह की यात्रा पूरी की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

चलन शवदाह वाहन का..! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment