RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे पैक्स/व्यापार मंडल में 500 एम टी क्षमता के गोदाम निर्माण के चयन हेतु बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 जून। समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे पैक्स/व्यापार मंडल में 500 एमटी क्षमता के गोदाम निर्माण के चयन हेतु बैठक की गईं।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा 5 पैक्स एवं एक व्यापार मंडल का कुल 6 प्रस्ताव उपायुक्त के समक्ष रखा गया। जिसपर उपायुक्त ने सर्वसम्मति से 4 प्रस्ताव यथा कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पैक्स लिमिटेड, गिद्धौर प्रखंड के द्वारि पैक्स लिमिटेड, पत्थलगड्डा प्रखंड के सिंघानी पैक्स लिमिटेड एवं बरवाडीह पैक्स लिमिटेड पर निर्णय लेते हुए निर्देशित किया कि वैसे पैक्स/व्यापार मंडल जहां पूर्व से गोदाम निर्मित नहीं है वैसे पैक्स/ व्यापार मंडल जिसको जिला स्तरीय बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई है उस प्रस्ताव को निबंधक सहयोग समितियां झारखंड रांची को भेजे।
उक्त बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी अजीत गोप समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के कार्यों की की समीक्षा, अंतिम तैयारी को लेकर दिया महत्वपूर्ण दिशा निदेश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाई।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड ने सड़क और राजमार्ग क्षेत्र के वित्तपोषण पर सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज-प्रशासन का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को मध्य प्रदेश के खंडवा विधान सभा में कॉंग्रेस कमिटी का बूथ सम्मेलन ।

rktvnews

सारण:एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन से बदल रही है आयुष्मान आरोग्य मंदिर की तस्वीर।

rktvnews

Leave a Comment