RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

बालिकाओं को मिलिट्री ज्वाइन करने के लिए मिलिट्री के अधिकारी करेंगे जागरूक!सिविल-मिलिट्री लाइजन समिति की बैठक आयोजित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 30 जून | जिला कलक्टर रुक्मणि रियार कि अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सिविल मिलिट्री लाइजन समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सिविल एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विचार बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए गए । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम प्रतिभा देवठिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस, हनुमानगढ़ एसडीएम डॉ. अवि गर्ग, रावतसर एसडीएम रवि कुमार कुमावत, पीलीबंगा एसडीएम संजना जोशी, एपीआरओ श्री राजपाल लंबोरिया सहित सेना के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
मिलिट्री के अधिकारियों ने बताया कि रावतसर और पीलीबंगा के बालिका स्कुलों में सेना के अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेमिनार आयोजित किए जाएंगे ताकि बालिकाओं में मिलिट्री को ज्वाइन करने में रुचि पैदा हो, उन्होंने कहा कि हालांकि जिले के युवाओं में मिलिट्री को ज्वाइन करने का जुनून है ।
रुक्मणि रियार ने बाढ़ कि स्थित में सेना की मदद, सुरक्षा कि दृष्टि से राजस्व नक्शों, आपदा प्रबंधन कि कार्ययोजना को मिलिट्री के साथ साझा करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि मिलिट्री के कार्य और मिलिट्री के अनुभवों से सीखकर पानी निकासी और अन्य समस्याओं में सुधार कर सकते है । बच्चे मिलिट्री को कैरियर ऑप्शन के रूप में चुने इस हेतु ब्लॉक वाइज बच्चों को जागरूक करने के लिए एक मास्टर ट्रेनर को ट्रेंड किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि आगामी राजीव गांधी ओलंपिक खेलों के आयोजन में सेना के अधिकारी आए ताकि बच्चों से इंटरेक्शन बढ़े। बैठक में जनसुनवाई के दौरान आने वाले सेना से संबंधित प्रकरणों को संबंधित ऑथोरिटी को अग्रेसित करने पर चर्चा हुई ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए मिलिट्री द्वारा प्रोत्साहित किया जा सकता है ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 31 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर:निराला सामाजिक क्रांति के कवि:प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर: जयश्री राम के उद्घोष से गूंजा आरा शहर।

rktvnews

पिड़िया लेखन कर बिहार का मान बढ़ाने वाली विनीता को जाप नेता रघुपति यादव ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

जदयू से इस्तीफे के बाद पूर्व सांसद मीना सिंह ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment