RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: डीएम ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत् सम्पूर्णता अभियान का द्वीप प्रजज्वलित कर किया शुभारम्भ।

RKTVNEWS/नवादा(बिहार )05 जुलाई।आज आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, नवादा ने पकरीबरावां प्रखंड में कृषक महाविद्यालय धेवधा में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत् सम्पूर्णता अभियान द्वीप प्रजज्वलित कर शुभारम्भ किये। नीति आयोग द्वारा चयनित नवादा जिले के ब्लॉक पकरीबरावां का चयन किया गया है। आकांक्षी ब्लॉक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में सुधार के लिए निर्धारित किये गए छः इंडिकेटर में प्रगति लाने के लिए विशेष गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले तीन महीने में शत्-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लेना है। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखंड अन्तर्गत 04 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक सम्पूर्ण अभियान चलेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्लान और रणनीति के अनुरूप 30 सितम्बर 2024 तक हर हाल में शत्-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर मासिक बैठक कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिये। सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत 06 सूचकांक में गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीकरण बढ़ाना, उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जॉच को बढ़ाकर शत्-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना, गर्भवतियों की स्वास्थ्य एवं पोषाहार में सुधार लाते हुए शत्-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना, किसानों की मिट्टी जॉच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराना, जीविका द्वारा समूह ऋण बढ़ाते हुए ससमय ऋण देना और उसकी वसूली करना आदि के बारे में बृहत रूप से बताया गया। आज जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। 12 किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने वहां कुछ किसानों को बीज वितरण भी किए ।
इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पकरीबरावां, अंचलाधिकारी पकरीबरावां के साथ-साथ प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति 9-10 अगस्त को राजस्थान जाएंगे।

rktvnews

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले 1,444 केंद्रीय पर्यवेक्षकों को चुनाव आयोग (ईसीआई) की ब्रीफिंग संपन्न हुई।

rktvnews

अटल नवाचार मिशन और ला फाउंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स इंडिया की ओर से आयोजित ‘छात्र उद्यमशीलता कार्यक्रम- सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योर्स’ के समापन समारोह में युवा नवप्रवर्तनकर्ताओं ने अपनी चमक बिखेरी।

rktvnews

महिला महाविद्यालय का 64 वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास संपन्न!महिलाओं की शिक्षा और सम्मान से राष्ट्र की प्रगति संभव: प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में समरसेबुल पंप और टंकी विभू जैन की पहल से जल्द।

rktvnews

प्रदेश के 26 जिलों के 400 सरकारी स्कूलों में एचडीएफसी के सहयोग से स्थापित होगी स्मार्ट कक्षाएं ।

rktvnews

Leave a Comment