RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्रदेश के 26 जिलों के 400 सरकारी स्कूलों में एचडीएफसी के सहयोग से स्थापित होगी स्मार्ट कक्षाएं ।

जयपुर/राजस्थान 29 सितम्बर। प्रदेश के 26 जिलों के 400 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आगामी 75 दिनों में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से स्मार्ट क्लास रूम तैयार किए जाएंगे, इनमें स्कूल शिक्षा विभाग के नवचार ‘मिशन स्टार्ट‘ के तहत विद्यार्थियों को ‘मिशन ज्ञान‘ के कक्षा 9 से 12 तक के ई-लेक्चर के माध्यम से आनलाइन और ऑफलाइन मोड पर पढ़ाई कराई जाएगी। इस अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने गुरुवार को जयपुर में सांगानेर सिटी में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखपुरिया में स्मार्ट कक्षा कक्ष का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि क्वालिटी कंटेंट बच्चों का अधिकार है, इसी उद्देश्य से मिशन स्टार्ट के तहत प्रदेश के सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में संचालित स्मार्ट क्लासेज में टीवी, अच्छा ई-कंटेंट और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन स्मार्ट क्लासेज का किस प्रकार से साप्ताहिक टाइम टेबल के आधार पर संचालन किया जाए, इसकी ई-बुकलेट भी सभी स्कूलों में भेजी गई है। अब बारी शिक्षकों और संस्था प्रधानों की है, वे स्मार्ट क्लासेज के नियमित और सुचारू संचालन का नैतिक दायित्व पूरे कमिटमेंट के साथ निभाएं। प्रदेश के स्कूलों में इस प्रकार पढ़ाई से आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव आएगा।

अब 15 हजार स्कूलों में एडवांस टाइम टेबल से स्मार्ट पढ़ाई

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गत दिनों प्रदेश में मिशन स्टार्ट की शुरुआत के बाद सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में प्रत्येक सप्ताह का अग्रिम टाइम टेबल बनाकर शाला दर्पण पोर्टल पर नियमित तौर पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए विभाग ने प्रारंभिक तौर पर 12 हजार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों का लक्ष्य तय किया था, मगर राज्य के स्कूलों के संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों की तत्परता से शाला दर्पण पोर्टल पर 14 हजार 908 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों ने एडवांस टाइम टेबल के आधार पर स्मार्ट कक्षाओं में ई-कंटेंट के माध्यम से अध्यापन शुरू कर दिया है।

पढ़ने के तरीके और मेहनत से पाए मुकाम

शासन सचिव ने सुखपुरिया स्कूल के बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़कर अपना मुकाम हासिल करने के लिए इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सरकारी या प्राईवेट स्कूल में पढ़ रहे है, राजस्थान बोर्ड या सीबीएसई के विद्यार्थी है अथवा आपकी पढ़ाई का माध्यम हिन्दी है या फिर इंग्लिश। फर्क इस बात से पड़ता है कि आप कैसा पढ़ते हैं, आपके पढ़ने का तरीका क्या हैं और कितनी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे 9वीं से 12वीं तक के चार सालों में लगातार कड़ी मेहनत करें, इसके बल पर कॅरिअर में डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस या आरएएस बनने सहित कोई भी मनचाहा मुकाम प्राप्त किया जा सकता है।
जैन ने एचडीएफसी बैंक की पहल के लिए विभाग की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 26 जिलों के 400 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज की स्थापना के कार्य को आगामी 75 दिनों में समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। कार्यक्रम को एचडीएफसी बैंक के स्टेट हैड नरेन्द्र रावत, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना में सपोर्ट करने वाले एनजीओ आईजीएसएस की प्रतिनिधि शिखा श्रीवास्तव और जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र हंस ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की उपायुक्त निशा एवं उप निदेशक सुरेन्द्र जैन, सीबीईओ ओमप्रकाश विजय, स्कूल की प्रिंसिपल सीमा पाराशर सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में 4 लेन के 1.08 किलोमीटर लंबे रामबन वायाडक्ट पुल का सफलतापूर्वक निर्माण, एक उल्लेखनीय उपलब्धि : नितिन गडकरी

rktvnews

नई दिल्ली:भारतीय मुस्लिम नेताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ कठोर व्यवहार की निंदा की।

rktvnews

नारनौल:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नीरपुर राजकीय स्कूल की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश।

rktvnews

बागपत:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों यथा होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर चलाया गया अभियान!22 जनवरी को जनपद की समस्त मीट प्रतिष्ठान रहेंगे बंद।

rktvnews

दरभंगा:06- मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शेष दो विधानसभा क्षेत्र को लेकर किया गया जिला नियंत्रण कक्ष का गठन।

rktvnews

भोजपुर:गंगा में डूबे चार युवकों का शव बरामद।

rktvnews

Leave a Comment