RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पीजी दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा महाराजा कॉलेज में हुआ पौधरोपण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जनवरी।महाराजा कॉलेज के गार्डेन में स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण का कार्य सामाजिक जिम्मेदारी के तहत किया गया। पौधारोपण के पहले विभाग की अध्यक्ष प्रो. रागिनी कुमारी ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से इसके देखभाल करने की भी बात कही। विभाग के शिक्षक डॉ. बीरेंद्र कुमार भारती ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा लगाने के महत्व को समझाया जबकि डॉ. प्रियंका कुमारी ने जनकल्याण के सन्दर्भ में विभिन्न उपयोगी पौधों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के अध्यक्ष एवं कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय कुमार की विशेष उपस्थिति रही।प्रो. कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो.आलोक कुमार के नेतृत्व में महाराजा कॉलेज का गार्डेन नए रूप में आ रहा है जिसमे दर्शनशास्त्र के विद्यार्थियों ने पौधा लगाकर इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाने का कार्य किया है। हरश्रृंगार, उड़हुल, अनार, पारिजात के पौधे मुख्य रूप से लगाए गए।इस कार्य में विशेष सहयोग द्वितीय सेमेस्टर के मुकेश कुमार, अभिषेक पांडे एवं प्रथम सेमेस्टर के दिलीप, अभिषेक, प्रिंस, विकाश, मुस्कान, खुशी, प्रियंका, नेहा का रहा है।

Related posts

भोजपुर:डाक मतपत्रों की गणना संबंधी दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 जून 24

rktvnews

जयपुर:मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में पहल, वरिष्ठ स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर लिए सुझाव, गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग के लिए और सुदृढ़ होगा सिस्टम।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना के संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

बक्सर:सामान्य,व्यय एवं पुलिस प्रेक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई।

rktvnews

क्यों बोलते है? बजरंग बली की जय??

rktvnews

Leave a Comment