RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)16 सितंबर।आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का देवघर आगमन हुआ। इसके पाश्चत राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।
इसके अलावा पूजा अर्चना पश्चात मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। ज्ञात हो माननीय राज्यपाल देवघर एम्स के छठी वर्षगांठ में हिस्सा लेने पहुंचे है।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी फीडस्टॉक और एसएएफ पर भारत की पहली घरेलू वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने की प्रशंसा की।

rktvnews

मिलें उस डॉक्टर से जो शुगर, बीपी और किडनी की समस्याओं को आसानी से ठीक करता है; अपने उपचार में इंजीनियरिंग का उपयोग करता है।

rktvnews

महिला कॉलेज में ट्रेनियो को सर्टिफिकेट वितरित

rktvnews

भोजपुर: भीतरघात के शिकार हुए केंद्रीय मंत्री: धीरेंद्र सिंह

rktvnews

नवादा डीएम ने शिक्षा विभाग संबंधित समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी गारंटी वैन बड़हरा विधानसभा के बड़हरा, एकौना,विशुनपुर और गजियापुर पंचायतों मे पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment