RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बैटरी चालित ट्राईसाईकिल वितरण की स्वीकृति हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति की हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)02 जुलाई। जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय प्रकक्ष में सम्बल योजना अंतर्गत बैटरी चालित ट्राईसाईकिल वितरण की स्वीकृति हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी द्वारा बताया गया कि 29 जून 2024 तक जिला के मेकर लॉगिन में 681 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इन प्राप्त आवेदनों में से 670 आवेदन की जाँच संबंधित प्रखण्ड विकास अधिकारी आदि के द्वारा करायें गए, जिनमें 541 आवेदन प्रखण्ड द्वारा सत्यापन कर जिला के एप्रुवल लॉगिन में आगे की कार्रवाई हेतु भेजा गया है।
समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी दरभंगा एवं समिति के सदस्यों के द्वारा एक एक आवेदनों की जांच की गई। सभी आवेदनों की जांचों उपरांत समिति के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ।
उक्त बैठक में समिति द्वारा 56 आवेदनों पर निर्णय लिया गया, जिसमें 42 आवेदनों को स्वीकृति दी गई, 08 आवेदन को अस्वीकृत किया गया एवं शेष 06 आवेदन त्रुटिपूर्ण रहने के कारण अगली बैठक तक त्रुटि निराकरण कर पुनः उपस्थापित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद एवं डॉक्टर स्क्रीनिंग समिति के सदस्य गण आदि उपस्थित थे।

Related posts

हेपेटाइटिस से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

भोजपुर:आकांक्षी केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया बिहिया, शाहपुर एवं संदेश प्रखंडों का भ्रमण।

rktvnews

महाकुंभ:विहिप की त्रिदिवसीय प्रन्यासी मंडल बैठक 7 फरवरी से महाकुंभ प्रयाग में।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 जून 25

rktvnews

राष्ट्रपति से पुरस्कृत जिलाधिकारी राजकुमार को संभावना उच्च विद्यालय ने किया सम्मानित!आप सभी बढ़िया विद्यालय और बेहतर प्राचार्या के मार्गदर्शन में पढ़ रहे हैं:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

भोजपुर:05 जुलाई को राजद की स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

Leave a Comment