RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने एमएनआईटी में मां सरस्वती प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में की शिरकत।

21वीं सदी में ज्ञान ही पूंजी, युवा लक्ष्य तय कर अपने सपनों को साकार करने के लिए करें कार्य – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर/राजस्थान 14 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि 21वीं सदी में ज्ञान ही सबसे बड़ी पूंजी है, इस मंत्र को अपनाते हुए युवा अपनी पसंद के मुताबिक लक्ष्य तय कर सपनों को साकार करने के लिए कार्य करें।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा मंगलवार शाम को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में मां सरस्वती की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा इस देश के विकास के वाहक हैं। भावी इंजीनियर्स बुनियादी ढांचे के बेहतर विकास के लिए जरूरी तकनीकी ज्ञान और नवाचारों से स्वयं को समृद्ध करें ताकि तेजी से बदलती दुनिया में भारत अग्रणी राष्ट्रों में शुमार हो सके। उन्होंने कहा कि आज एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसे नए क्षेत्रों में आजीविका तलाशने का समय है और युवा इस बदलती प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर विकास के नए कीर्तिमान बना रहा है और आने वाला समय निश्चित तौर पर भारत का होगा। उन्होंने एमएनआईटी को भारत के बेहतरीन इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक बताते हुए यहां के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से अपने अध्ययन-अध्यापन के द्वारा इस संस्थान की गरिमा को और बढ़ाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही, श्री शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें विद्या, बुद्धि और कला के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करता है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने एमएनआईटी परिसर में मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण और स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने विवेकानन्द लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर एमएनआईटी के निदेशक प्रो. एन.पी. पाढ़ी सहित संस्थान के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

उज्जैन:प्रमुख सचिव राजस्व की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित!कृषि कार्य में महिलाओं की भागीदारी 65 प्रतिशत:कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर : टाटा सफारी से 161 लीटर शराब बरामद एक गिरफ्तार।

rktvnews

भोपाल:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय को पीएलआई एसीसी योजना के तहत संचयी 10 गीगावाट ऑवर क्षमता की गीगा-स्केल एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने हेतु बोलीदाताओं के चयन के लिए वैश्विक निविदा के तहत सात बोलियां प्राप्त हुईं।

rktvnews

Leave a Comment