RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर का दीक्षांत समारोह केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न।

ग्वालियर/मध्यप्रदेश 07 जून।मध्य प्रदेश में, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर का नौवा दीक्षांत समारोह आज संपन्न हुआ। केन्द्रीय मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने समारोह की अध्यक्षता की ।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं से खेलों के क्षेत्र में भी भारत को सुपर पॉवर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों में ही दुनिया को बदलने,प्रेरणा देने और जोड़ने की क्षमता है। फिट इंडिया का उल्लेख करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि सशक्त और युवा भारत के लिए फिटनेस सबसे अहम है।
श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में खेल मंत्रालय के बजट मे तीन गुना वृद्धि कर जीवन में खेलों के महत्व को प्रतिपादित किया है. उन्होंने कहा कि अब योग सहित खेलों और शारीरिक मानसिक फिटनेस से जुड़े विषय रोजगार का बेहतर विकल्प भी बन रहे हैं।उन्होंने खेलों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की भी अपील की।
लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर के नौवें दीक्षांत समारोह में वर्ष 2017 से 2022 तक के 3051 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई. प्रत्येक वर्ष के बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रम के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थियों को केन्द्रीय मंत्री ने स्वर्ण पदक से विभूषित किया।दीक्षांत समारोह के प्रारंभ में कुलपति प्रोफेसर गुरु दत्त ने स्वागत भाषण में संस्था के गरिमापूर्ण इतिहास का भी उल्लेख किया।

Related posts

महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों को स- समय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना साथ ही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन योजनाओं का जिले में समुचित तरीके से क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता: डीएम,सीतामढ़ी

rktvnews

औरंगाबाद:धान अधिप्राप्ति की समीक्षा : किसानों के भुगतान और CMR आपूर्ति पर जिला प्रशासन की सख्त निगरानी।

rktvnews

विधान सभा सत्र में तमिलनाडू मामले में विपक्ष का हंगामा ।

rktvnews

जिला शतरंज संघ द्वारा नोट्रे ड्रम हाई स्कूल में शतरंज प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक बिल्डिंग के अचानक गिरने की घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश।

rktvnews

क्या किसी की भूख की तस्वीर लेना जरूरी है? “सोशल मीडिया युग में करुणा की कैद”।

rktvnews

Leave a Comment