RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

भोजपुर: डीआरसीसी द्वारा संचालित योजनाओं को पंचायत स्तर पहुंचाने को ले विकास मित्रों का एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 जून।आज जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, (DRCC) भोजपुर में विभागीय एवं जिला पदाधिकारी भोजपुर के आदेशानुसार जिले के सभी विकास मित्रों को DRCC द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुंचाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विकास मित्र एवं उनके परिजन सहित कुल 389 लोग उपस्थित रहें।

कार्याशाला का शुभारम्भ जिला कल्याण पदाधिकारी रघुवर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी-सह-DRCC के नोडल पदाधिकारी शारीक नुरुल एवं DRCC के प्रबंधक श्री रविशंकर प्रसाद के द्वारा किया गया।

DRCC के सभागार में आयोजित कार्यशाला में प्रबंधक श्री प्रसाद के द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में से एक “आर्थिक हल युवाओं को बल के अंर्तगत DRCC से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी विकास मित्रों से अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में सर्वे कर सर्वे प्रतिवेदन शीर्घ समर्पित करने का अनुरोध किया गया ताकि सभी संबंधित लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी भोजपुर द्वारा सभी विकास मित्रों को योजनाओं के महत्व को बताते हुए सभी लोगो से शीघ्र ही अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कर सर्वे प्रतिवेदन DRCC कर्यालय में एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निदेश दिया ताकि अधिक से अधिक आवेदक योजना का लाभ ले सके।

जिला योजना पदाधिकारी शारीक नुरूल के द्वारा अपने संबोधन में विकास मित्रों से समाज के सबसे निचले तबके तक सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। 01. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंर्तगत अधिकतम 4 लाख रूपया तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अंर्तगत पुरुष आवेदकों को 4 प्रतिशत और महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेन्डर आवेदकों को 1 प्रतिशत के सरल ब्याज की दर से देय होगा। 02. मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत रोजगार तलाशने के दौरान सहायता के तौर पर 1000 रूपये प्रतिमाह की दर से 20-25 वर्ष के बीच की उम्र सीमा तक 2 वर्षों के लिए दी जायेगी। 03. कुशल युवा कार्यक्रम के तहत सभी छात्र/छात्राओं जो न्युनतम 10वीं उत्तीर्ण हो, उन्हें निःशुल्क तीन माह, 240 घंटे में 120 घंटे बुनियादी कम्प्यूटर ज्ञान एवं 80 घंटे भाषा संवाद तथा 40 घंटे व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

बैठक में कई प्रखंडों के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्रों के प्रखंड समन्वय, सभी विकास मित्र, स्वयं सहायता भत्ता योजना के सहायक प्रबंधक कुमार ज्ञान रंजन, सहायक प्रबंधक परियोजना एवं लेखा शिव शंकर दास, कुशल युवा कार्यक्रम के सहायक प्रबंधक संजय चौधरी, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के सहायक प्रबंधक मो० अब्दुल तौफिक, सिंगल विंडो ऑपरेटर रंधीर कुमार, भूलन कुमार, समीर आनंद, पंकज कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, शिवा शंकर पाण्डेय, रामाशंकर साह, मनोहर कुमार आदि उपस्थित थे।आज जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, (DRCC) भोजपुर में विभागीय एवं जिला पदाधिकारी भोजपुर के आदेशानुसार जिले के सभी विकास मित्रों को DRCC द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुंचाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विकास मित्र एवं उनके परिजन सहित कुल 389 लोग उपस्थित रहें।
कार्याशाला का शुभारम्भ जिला कल्याण पदाधिकारी रघुवर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी-सह-DRCC के नोडल पदाधिकारी शारीक नुरुल एवं DRCC के प्रबंधक श्री रविशंकर प्रसाद के द्वारा किया गया।
DRCC के सभागार में आयोजित कार्यशाला में प्रबंधक श्री प्रसाद के द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में से एक “आर्थिक हल युवाओं को बल के अंर्तगत DRCC से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी विकास मित्रों से अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में सर्वे कर सर्वे प्रतिवेदन शीर्घ समर्पित करने का अनुरोध किया गया ताकि सभी संबंधित लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।
वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी भोजपुर द्वारा सभी विकास मित्रों को योजनाओं के महत्व को बताते हुए सभी लोगो से शीघ्र ही अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कर सर्वे प्रतिवेदन DRCC कर्यालय में एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निदेश दिया ताकि अधिक से अधिक आवेदक योजना का लाभ ले सके।
जिला योजना पदाधिकारी शारीक नुरूल के द्वारा अपने संबोधन में विकास मित्रों से समाज के सबसे निचले तबके तक सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। 01. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंर्तगत अधिकतम 4 लाख रूपया तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अंर्तगत पुरुष आवेदकों को 4 प्रतिशत और महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेन्डर आवेदकों को 1 प्रतिशत के सरल ब्याज की दर से देय होगा। 02. मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत रोजगार तलाशने के दौरान सहायता के तौर पर 1000 रूपये प्रतिमाह की दर से 20-25 वर्ष के बीच की उम्र सीमा तक 2 वर्षों के लिए दी जायेगी। 03. कुशल युवा कार्यक्रम के तहत सभी छात्र/छात्राओं जो न्युनतम 10वीं उत्तीर्ण हो, उन्हें निःशुल्क तीन माह, 240 घंटे में 120 घंटे बुनियादी कम्प्यूटर ज्ञान एवं 80 घंटे भाषा संवाद तथा 40 घंटे व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
बैठक में कई प्रखंडों के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्रों के प्रखंड समन्वय, सभी विकास मित्र, स्वयं सहायता भत्ता योजना के सहायक प्रबंधक कुमार ज्ञान रंजन, सहायक प्रबंधक परियोजना एवं लेखा शिव शंकर दास, कुशल युवा कार्यक्रम के सहायक प्रबंधक संजय चौधरी, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के सहायक प्रबंधक मो० अब्दुल तौफिक, सिंगल विंडो ऑपरेटर रंधीर कुमार, भूलन कुमार, समीर आनंद, पंकज कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, शिवा शंकर पाण्डेय, रामाशंकर साह, मनोहर कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के गलगलिया-बहादुरगंज खंड पर निर्माणाधीन पुल का पिलर-3 धंसा, घटना में कोई हताहत नहीं।

rktvnews

सारण:दो दिवसीय हरिहर महोत्सव 2025 का पर्यटन सह कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय के संस्थापक राजकेश्वर सिंह एवं चुनमुन देवी का मनाया गया पुण्यतिथि।

rktvnews

बक्सर:जनहित की हर योजना बिना देरी जमीन पर उतरे : विधायक आनंद मिश्रा

rktvnews

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु किसानों को किया समानित।

rktvnews

भोजपुर: कबड्डी प्रतियोगिता में खरौनी की टीम बनी विजेता।

rktvnews

Leave a Comment