RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है चंपई सोरेन सरकार : शिवराज सिंह चौहान

केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान एवं सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा ने रांची में प्रेसवार्ता को किया संबोधित।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)23 जून। केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित रहे। श्री चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, झारखंड के कार्यकर्ताओं, नेतृत्व, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पूरी टीम ने लोकसभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा की है और इसी का नतीजा है कि, भाजपा ने यहां शानदार सफलता हासिल की है। हम झारखंड में 9 सीटें जीते हैं और लगभग 52 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा आगे रही है। मैं यहां के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। साथ ही श्री चौहान ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सोरेन सरकार, झारखंड को तबाही की ओर ले जा रही है।

झारखंड में चारो तरफ केवल लूट

प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, झारखंड में चारों तरफ केवल लूट का माहौल है। चंपई सोरेन सरकार में चाहे रेत हो, चाहे कोयला हो, चाहे खनिज हो या फिर ट्रांसफर पोस्टिंग हो। हर तरफ केवल लूट ही मची है। उन्होंने कहा कि, जेएमएम के नेता गिरफ्तार हो रहे हैं, इनके मंत्री जेलों में हैं। हम एक-एक काला चिठ्ठा खोलेंगे और भ्रष्टाचार में लिप्त हर एक को सजा दिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि, झारखंड को भ्रष्टाचार की तबाही से मुक्त कराना है, और इसलिए हम सब, हमारे कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा, प्रयत्न की परिसीमा करेंगे और फिर से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना कर झारखंड को कुशासन से मुक्त करेंगे, सुशासन लाएंगे ताकि जो विकसित भारत के निर्माण का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का है उसके लिए हम विकसित झारखंड बना सकें।

देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, झारखंड सरकार

श्री चौहान ने कहा कि, झारखंड की सोरेन सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार ने भोली-भाली जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस सरकार ने युवाओं से सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन आज तक एक भी नियुक्ति पत्र किसी को नहीं दिया। इन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ भी बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छलावा किया, बेरोगजारी भत्ते का वादा किया लेकिन निभाया नहीं। उन्होंने कहा कि, अकेले केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने झारखंड को पिछले कुछ वर्षो में मनरेगा में अकेले ही 21 हजार 55 करोड़ रूपए दिए लेकिन न तो मनरेगा का काम ठीक से हो पाया न ही झारखंड का विकास हो पाया। यहां की भ्रष्ट सरकार मनरेगा और विकास कार्यों की राशि भी डकार गई।

झारखंड में इस बार भाजपा सरकार

प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि, जहां-जहां बूथ जीते हैं वहां शानदार सफलता के लिए अभिनंदन कार्यक्रम किए जाएंगे। अब झारखंड को कुशासन से मुक्त कराने का संकल्प यहां के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने लिया है। विधानसभा चुनाव में पूरी टीम दिन और रात मेहनत, लगन के साथ परिश्रम करेगी। कार्यकर्ताओं में आज जो विजय का आत्मविश्वास दिखाई दिया है, उससे हम आश्वस्त हैं कि, झारखंड में इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, ये देश का सौभाग्य है कि, आदरणीय श्रीमान नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार लगातार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। वर्ष 1962 के बाद यह चमत्कार पहली बार हुआ है, जब ऐसा शानदार बहुमत प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमारी पार्टी, हमारे गठनबंधन एनडीए को मिला हो और मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित भारत तो बनेगा ही लेकिन झारखंड को भी विकसित झारखंड बनाने का हमारा संकल्प है।

Related posts

रोहतास:नोखा विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा चलाया गया एरिया डोमिनेशन अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के पावन अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को नमन किया।

rktvnews

भोजपुर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में उतरे कांग्रेसी ,की प्रेस वार्ता।

rktvnews

सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

एकता का स्वांग, बंटवारे की भाषा!

rktvnews

छपरा:ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा के द्वारा मनाई गई बलभद्र जयंती।

rktvnews

Leave a Comment