RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार के राईस मिलरों के मुद्दों पर सड़क से लेकर संसद तक होगा संघर्ष : सुदामा प्रसाद

छोटे आरा मशीन संचालकों को विभाग लाइसेंस के नाम पर तंग करना बंद करें : सुदामा प्रसाद

सांसद सुदामा प्रसाद ने किया अरवा राईस मिलरों और आरा मशीन संचालकों के साथ बैठक।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)01 जुलाई।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा परिषदन में अरवा राईस मिलरों और आरा मशीन संचालकों के साथ बैठक की।
बैठक में बिहार प्रदेश अरवा राइस इंडस्टरीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सांसद सुदामा प्रसाद के समक्ष सरकार व अधिकारियों के द्वारा किए जा रहे हैं अन्याय के साथ-साथ विभिन्न मुद्दे को रखा।जिसमें देश में एक कानून जैसे भारत सरकार द्वारा धान एवं चावल अधिप्राप्ति का कानून बनाया गया है वह कानून पूर्ण रूप से बिहार में भी लागू होना चाहिए, प्राइवेट अरवा राइस मिलों का चावल सरकार अधिप्राप्ति नहीं कर रही है जबकि राज्य के बाहर से जो अरवा राइस मगाया जाता है वह नहीं मंगा कर राज्य के अरवा राइस मिलों द्वारा तैयार चावल को अधिप्राप्ति करें। राज्य के 5300 अरवा राइस मिल बंद होने के कगार पर हैं जिससे लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं साथ ही साथ अरवा राइस मिलरों के बैंक खाते एनपीए हो गए हैं। बिहार सरकार ₹3400 प्रति क्विंटल चावल अधिप्राप्ति कर इथेनॉल कंपनी को 2250 रुपए प्रति क्विंटल दे रही है जो बजट के पैसे का लूट हो रहा है।
सुदामा प्रसाद ने उपर्युक्त सभी मुद्दों को सुनने के बाद कहा कि यदि सरकार उपरोक्त बिंदुओं को हल नहीं करती है तो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष होगा। जरूरत पड़ी तो संसद के पावस कालीन सत्र में उठाया जाएगा। उन्होंने राइस मिलरो को एक मजबूत संगठन निर्माण करने और 13 जुलाई 25 को रविंद्र भवन में व्यवसाय महासंघ के स्थापना सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया।
आरा मशीन संचालकों ने अपनी समस्या बैठक में रखी जिसमें देखा गया कि छोटे संचालकों को जो विभाग लाइसेंस के नाम पर तंग किया जा रहा है उन्हें आर्थिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है ।दर्जनों संचालक ने अपनी व्यथा सांसद के समक्ष रखी। सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोजपुर जिलाधिकारी से वार्ता कर संचालकों की समस्याओं को दूर करने की बात की।
बैठक में सांसद सुदामा प्रसाद , माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, निजी सहायक चंदन कुमार, सूरज कुमार , व्यवसाय संघ के कार्यालय सचिव कृष्ण रंजन गुप्ता , बिहार प्रदेश अरवा राइस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचित कुमार यादव, राइस मिलर रविंद्र सिंह, अनिल कुमार, मंतोष कुमार गुप्ता , संतु चौधरी , जगन्नाथ प्रसाद, त्रिमूर्ति राय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का मुंह गलत दिशा में: डा शशि

rktvnews

केंद्रीय मंत्री तोमर की वियतनाम, ओमान, कनाडा के मंत्रियों के साथ हुई बैठकें।

rktvnews

भोजपुर : महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सैनिक संघ ने मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस।

rktvnews

बक्सर:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की सुनवाई।

rktvnews

राज्यपाल के पहल पर सबाह को बधाई देने पहुंची भोजपुर रेडक्रॉस सोसायटी की टीम।

rktvnews

Leave a Comment