RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी माताजी के साथ किया वृक्षारोपण- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का प्रदेश में हुआ शुभारंभ।

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान )23 जून। राज्य में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास पर अपनी माताजी गोमती देवी के साथ बेल का पौधा लगाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ हमारे परम मित्र हैं और हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के साथ ही पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें।
उल्लेखनीय है कि गत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया था। उन्होंने नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाते हुए देशवासियों से आग्रह किया था कि वे सभी अपनी माताजी के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

Related posts

शिक्षकों ने गीत “शिक्षक के कईल खूब नतीजा एहो चाचा भतीजा……..🤪 गाकर जताया विरोध।

rktvnews

भारत छोड़ो आंदोलन, 1942 से ग़द्दारी की कहानी : आरएसएस और सावरकर की ज़बानी।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

rktvnews

भोपाल:धर्म की अवधारणा के पीछे कल्याणकारी भावना का जो निहितार्थ होता है ,वही सच्चा राष्ट्रधर्म है: डा.मोहन तिवारी आनंद

rktvnews

ठेंगा मिला है ईडी को -तेजस्वी यादव ।

rktvnews

सरकार ने एसपीआईसीईडी योजना के जरिए हल्दी के निर्यात को बढ़ावा दिया:केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment