RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान तथा सह प्रभारी हेमंत विश्व शरमा पंहुचे रांची।

शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा – देश में 1962 के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी

झारखंड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में लूट और फरेब की सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार : हेमंत विश्व शरमा

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)23 जून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज दिनभर सांगठनिक बैठकों एवम कार्यक्रमों का दौर रहा। प्रदेश भाजपा केलिए आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नव नियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवम सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ दोनो केंद्रीय नेताओं ने सर्वप्रथम आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमिटी मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी की संयुक्त बैठक संपन्न हुई।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ देकर शिवराज सिंह चौहान का और अमर कुमार बाउरी ने हेमंत विश्व शरमा का स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में भानु प्रताप शाही,अपर्णा सेन गुप्ता,सीमा पासवान ,मनोज सिंह शामिल हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा पार्टी प्रदेश के जनता की आभारी है जिसने सारे दुष्प्रचार और पाखंड को मात देते हुए भाजपा और एन डी ए पर भरोसा किया।
उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में 1962 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि कोई प्रधानमंत्री तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बना हो।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता का मिजाज स्पष्ट है।हमे जनता के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत डबल इंजन सरकार झारखंड में बनानी है।
कहा कि हम सब यह संकल्प लें कि राज्य में बिना सरकार बनाए चैन से नहीं बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हम देश में जीते हैं और झारखंड भी जीतेंगे।
सह प्रभारी असम सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा ने कहा झूठ और फरेब लंबे समय तक नहीं चलते। जनता ने कांग्रेस झामुमो राजद ठगबंधन की सरकार को परख लिया पहचान लिया। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने केलिए जनता तैयार है।
कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सकारात्मक परिणाम आए हैं। एन डी ए ने 9 सीटें जीती ।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिवराज जी एवम हेमंत विश्व शरमा जी के मार्गदर्शन में भाजपा अपने संकल्प को सिद्धि तक ले जाने में सफल होगी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का जनादेश राज्य सरकार के खिलाफ है। मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र में प्रत्याशी को जीत नही दिला सके ऐसे ही राज्य सरकार के सात मंत्री भी अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े हैं।
उन्होंने कहा कि करारी हार के बावजूद इंडी ठगबंधन के लोग सत्ता के अहंकार में डूबे हैं।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की चर्चा की एवम आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

कोर कमिटी बैठक

द्वितीय सत्र में कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक हुई जिसमें सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की ।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, दिनेशानंद गोस्वामी, समीर उरांव, अभयकांत प्रसाद, पी एन सिंह,यदुनाथ पांडे,रविंद्र कुमार राय, नीलकंठ सिंह मुंडा,राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुइस मरांडी, बड़ कुंवर गगराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह, आरती कुजूर, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, गणेश मिश्र, शिवशंकर उरांव, सरोज सिंह, नंद जी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, रविकांत मिश्र, दिलीप वर्मा, मनोज महतो, सीमा पासवान, दीपक बंका, मनीष जायसवाल, हेमंत दास, शशांक राज, पवन साहू, आरती सिंह, किशुन दास, शिवशंकर उरांव,अमरदीप यादव, निशिकांत दुबे, बीडी राम, ढुल्लू महतो, विद्युत वरण महतो, दीपक प्रकाश, नवीन जायसवाल, सीपी सिंह, समरी लाल, कोचे मुंडा,राज सिन्हा, नीरा यादव, केदार हाजरा , बिरंची नारायण, नारायण दास,अमित मंडल, रणधीर सिंह, अनंत ओझा, रामचंद्र चंद्रवंशी, आलोक चौरसिया, शशिभूषण मेहता, पुष्पा देवी, बजरंगी यादव, जीतू चरण राम,एडवर्ड सोरेन, देव नारायण प्रजापति, अशोक कुमार सिंह, शामिल हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

जाति आधारित जनगणना के आधार पर गैरसवर्ण का बिहार विधान परिषद् प्रेस सलाहकार समिति में प्रतिनिधित्व को ले मुख्यमंत्री को मांगपत्र।

rktvnews

भ्रष्ट प्रशासन व नेताओं के गठजोड़ को नहीं समझ सका भरत भूषण तिवारी।

rktvnews

गढ़वा:अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एमपी के दरवाजे सभी के लिये खुले है, हर सेक्टर में निवेशकों का स्वागत है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले से समारोह का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment