RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा व अवैध खनन पर कड़े निर्देश दिए।

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)19 अगस्त।सोमवार की देर शाम समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो समेत विभिन्न अंचल अधिकारी एवं कोल परियोजना प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा पर सख्ती

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई सख्ती से हो। विद्यालय व महाविद्यालयों में छात्रों की हेलमेट जांच नियमित हो तथा बिना हेलमेट पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाए। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे बाजार लगाने से जाम और दुर्घटना की स्थिति पैदा होती है, ऐसे दुकानदारों को निर्धारित स्थल पर शिफ्ट कराया जाए।

अवैध खनन पर कार्रवाई

जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जुलाई 24 तक खनिज लोड पकड़े गए 67 वाहन जप्त हुए और 34 प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं अवैध परिवहन में 71 वाहन जप्त कर ₹11.93 लाख दंड राशि वसूली गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 (जुलाई) 76 वाहन जप्त कर 30 प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि अवैध परिवहन में 78 वाहन जप्त कर ₹13.14 लाख की दंड राशि वसूली गई है।

NGT आदेश का अनुपालन

NGT न्यायादेश के तहत जून से जुलाई 2025 के बीच बालू के अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 06 वाहन जप्त, 03 प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 39 वाहनों से ₹4.70 लाख की वसूली हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि NGT आदेश का 100% अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बालूघाटों की सूची पर नाराज़गी

समीक्षा के दौरान पाया गया कि ईटखोरी, कुन्दा और प्रतापपुर को छोड़ शेष अंचलों से कैटेगरी-01 बालूघाटों की सूची प्राप्त नहीं हुई है। इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराज़गी जताई और सभी अंचल अधिकारियों को तुरंत सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

असंतोषजनक कार्रवाई पर चेतावनी

बैठक में यह भी पाया गया कि ईटखोरी, मयूरहण्ड, प्रतापपुर, हंटरगंज, सिमरिया और टंडवा अंचल में जुलाई माह के दौरान अवैध खनन पर कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही। इस पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों को एक्टिव मोड में रहकर औचक छापामारी करने का निर्देश दिया।

कोयला वाहनों की जांच

उपायुक्त ने कोयला परियोजना क्षेत्र में चलने वाले वाहनों की सघन जांच का भी आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कोयला लदे वाहन त्रिपाल ढककर चलें। वाहनों की गति सीमा (स्पीड) जांच की जाए। ओवरलोडिंग, धूल प्रदूषण एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नियमित अभियान चलाया जाए।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने दोहराया कि सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन एवं अवैध खनन पर अंकुश लगाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी सक्रिय रहकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related posts

सिवान:देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती पर किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित।

rktvnews

गिरीडीह:बढ़ती शीतलहरी को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में 10 जनवरी तक वर्ग-प्री नर्सरी/ नर्सरी से वर्ग-12वीं तक की कक्षायें बन्द रहेंगी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी20 भ्रष्टाचार-विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:रामलीला: छठे दिन राम सीता विवाह,राजा जनक द्वारा सीता की विदाई, दशरथ द्वारा राम को वनवास का हुआ मंचन।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना — किसान का काम करते हुए अंग-भंग या मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तक की सहायता, अब तक 11 हजार 777 पीड़ित किसानों को मिला 176 करोड़ 37 लाख रुपये का आर्थिक संबल

rktvnews

Leave a Comment