RK TV News
खबरें
Breaking Newsआध्यात्मिक

पटना:150 से अधिक नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों ने ली इस्सयोग की ‘शक्तिपात दीक्षा’!ईश्वर की कृपा होती है तभी सदगुरु मिलते हैं : माँ विजया

पटना/बिहार 18फरवरी । अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान में, स्थानीय गोलारोड स्थित एम एस एम बी इस्सयोग-भवन में रविवार को ‘शक्तिपात-दीक्षा’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष एवं ब्रह्म-निष्ठ सद्गुरुमाता माँ विजया जी द्वारा, डेढ़ सौ से अधिक नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों को, इस्सयोग की सूक्ष्म आंतरिक साधना आरंभ करने के लिए आवश्यक ‘शक्तिपात-दीक्षा’ प्रदान की गई।
दीक्षा के पश्चात अपने आशीर्वचन में, माताजी ने कहा कि, ईश्वर की कृपा से ही व्यक्ति को साधना के मार्ग में बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और सदगुरु भी मिलते हैं। सदगुरु की कृपा ही है कि आप सबको इस्सयोग की दीक्षा का अवसर प्राप्त हुआ है। ‘इस्सयोग’ एक ऐसी सरल साधना-पद्धति है, जिसे कोई आस्थावान गृहस्थ भी गुरुकृपा से सहजता से कर सकता है। यह कोई धार्मिक-कर्मकांड नहीं, विशुद्ध आध्यात्मिक-साधना है।
कार्यक्रम का आरंभ, भजन-संयोजिका किरण प्रसाद एवं गीता देवी के संयोजन में, इस्सयोग की विशिष्ट शैली में किए जाने वाले अखंड भजन-संकीर्तन से किया गया। प्रसाद वितरण के साथ दीक्षा-कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया कि, इस अवसर पर संस्था की संयुक्त सचिव सरोज गुटगुटिया, लक्ष्मी प्रसाद साहू, माया साहू, शिवम् झा, काव्या सिंह झा, अनंत कुमार साहू, कपिलेश्वर मंडल, प्रदीप गायत्री, मंजू देवी, किरण झा, अनंत किशोर खरे, मंजिता अंजलि, अवध किशोर शर्मा, प्राणपति देवी, संजय कुमार, हरि नारायण प्रसाद, पीयूष कुमार, रविकान्त, मुकेश कुमार, अमित राज, अभय कुमार तथा प्रभात झा समेत बड़ी संख्या में संस्था के अधिकारी, स्वयंसेवक तथा साधक-गण उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मुख्यमंत्री से की भेंट ।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं लेखा जांच हेतु तिथि व स्थल निर्धारित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 मार्च 25

rktvnews

नारनौल:अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित!जिला की बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

गृह मंत्री ने साइबर धोखाधड़ी न्यूनीकरण केंद्र (CFMC) राष्ट्र को समर्पित किया और समन्वय प्लेटफॉर्म (संयुक्त साइबर अपराध जांच सुविधा प्रणाली), ‘Cyber Commandos’ कार्यक्रम और Suspect Registry का शुभारंभ किया।

rktvnews

बागपत:दाहा ड्रग वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, 18 दवाइयों के औषधि निरीक्षक ने सैंपल भेजे लैब।

rktvnews

Leave a Comment