RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया आई0टी0आई0 में बन रहे निर्माणाधीन अटल कला भवन एवं खेल मैदान का निरीक्षण

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)12 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला के द्वारा आई0टी0आई0 में बन रहे निर्माणाधीन अटल कला भवन एवं खेल मैदान का निरीक्षण किया गया।
कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल बक्सर को योजना के कार्य में प्रगति लाये जाने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही कार्य में लापरवाही हेतु कनीय अभियंता भवन निर्माण निगम से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को आई0टी0आई0 मैदान की पर्याप्त साफ-सफाई एवं जल निकासी कराने का निदेश दिया गया। साथ ही मैदान के चाहरदीवारी के पास अस्थाई अतिक्रमण को यथाशीघ्र हटवाने का निदेश दिया गया।
खेल मैदान के कार्यों का अनुश्रवण एवं प्रगति लाने हेतु उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर को निदेश दिया गया।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा हवाई अडडा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को हवाई अडडा पथ की मरम्मती एवं जल निकासी कराने का निदेश दिया गया।

Related posts

पटना:भगवती प्रसाद द्विवेदी की कहानी ‘तमाशबीन’ में दिखते हैं प्रेमचंद के रंग : डॉ सुलभ

rktvnews

आखिर लोग वोट देने क्यों नहीं निकल रहे?

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 जुलाई 26

rktvnews

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने समृद्धि होटल का किया उद्धघाटन!

rktvnews

भोपाल:किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने किए जा रहे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

तिब्बत की प्रकृति, संस्कृति व स्वभाव को नष्ट कर रहा चीन : आलोक कुमार

rktvnews

Leave a Comment