RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सारण:डोरीगंज थानान्तर्गत चकिया घाट से नाव पर बना तहखाना से कुल- 1816.32 लीटर विदेशी शराब को किया गया जप्त।

RKTVNEWS/सारण (बिहार)23 जून।सारण पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-22.06.2024 को डोरीगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डोरीगंज थानान्तर्गत चकिया घाट पर कुछ शराब कारोबारी विदेशी शराब की खेप को मंगवाकर नाव से उतार रहे हैं। उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए डोरीगंज पुलिस टीम द्वारा जिला ALTF के सहयोग से उक्त स्थान से 01 नाव पर बने तहखाना में छिपाकर कुल- 1816.32 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया गया है। इस सम्बन्ध में डोरीगंज थाना काण्ड संख्या 133/24, दिनांक- 22.06.2024, धारा-30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० दर्ज कर काण्ड में संलिप्त शराब तस्करों की गिरफ़्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी-

थानाध्यक्ष, पु०अ०नि० सूरज कुमार, डोरीगंज थाना, स०अ०नि० सूर्यनारायण मंडल एवं जिला ALTF की टीम |

Related posts

रीपा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण कर 3.54 लाख रुपए की बिक्री कर चुकी है समूह की महिलाएं।

rktvnews

राजस्थान:विकसित भारत के लक्ष्य का रोडमैप है केन्द्रीय बजट : दिया कुमारी

rktvnews

दुमका:आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2026 को लेकर समाहरणालय सभागार में कोषांगों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री

rktvnews

डीएवी. नेशनल स्पोर्ट्स’ में बी.एस.डीएवी.का जलवा कायम।

rktvnews

जयपुर:राज किसान साथी’ प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड, आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उपलब्धि की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment