RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा:जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

RKTV NEWS/नवादा(बिहार )20 जून।आशुतोष कुमार वर्मा, जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने खाद्यान वितरण, किरासन तेल, निरीक्षण, नए राषन कार्ड का निर्माण, जन वितरण प्रणाली की दुकान, न्यायालयवाद, विधायी मामले आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक किये। ईश्रम पोर्टल पर निबंधन प्रवासी श्रमिकों का राशन कार्ड शत्-प्रतिशत बना दिया गया है। ईकेवाईसी पूरे जिला का लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण कर दिया गया है। बिहार में नवादा जिला का दूसरा स्थान संतोषजनक है, जो प्रगति में है। आधार सिडिंग लगभग 97 प्रतिशत हो चुका है, बाकी शत्-प्रतिशत करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
खाद्यान उठाव में 98 प्रतिशत एवं वितरण 70 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। वितरण शत्-प्रतिशत करने हेतु सभी एमओ को क्षेत्र में रहकर खाद्यान वितरण करने का निर्देश दिये। सभी एमओ को प्रत्येक महीने विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में कुल दुकानदारों का 33 प्रतिशत निरीक्षण करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
आज की बैठक में सुनील कुमार सिंहा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, बालमुकुन्द कुमार प्रधान लिपिक के साथ-साथ सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं डीएमएसएफसी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:योग दिवस पर “नवग्रह चेतना पुस्तक” का विमोचन मेरे लिए सुखद : कुमार अजय सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

दुमका:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंडोर स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

आरईसी ने रेलटेल के साथ दूरसंचार, आईटी और रेलवे सिग्नलिंग में अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोपाल में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा का शुभारंभ।

rktvnews

झारखंड:गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होगी झारखंड की झांकी।

rktvnews

Leave a Comment