RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होगी झारखंड की झांकी।

झारखंड के विरासत विकास एवं संस्कृति की झलक को देखेगा देश।

लगातार तीसरी बार कर्तव्य पथ पर चलेगी झारखंड की झांकी।

राँची/झारखंड डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)05 जनवरी।गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि के साथ झारखंड की धनी संस्कृति यहां की पारंपरिक नृत्य, शिक्षा में नारीशक्ति के बढ़ते कदम आदि को झांकी में प्रदर्शित की जाएगी। मालूम हो कि 2024 मे दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर *तसर सिल्क* पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी।

देश भर से शामिल होंगी झांकियां

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ। झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया। नई दिल्ली में 19 जनवरी 2025 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2025को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है।

Related posts

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

दुमका:CRC रांची एवं जिला प्रशासन, दुमका के संयुक्त सहयोग से ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आरा पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह।

rktvnews

भोपाल:भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4235 रुपए जारी।

rktvnews

देशी पशुधन किसानों की समृद्धि की कुंजी: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा नगर भवन बक्सर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

Leave a Comment