RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार सरकार के 7 निश्चय में आर्थिक हल युवाओं के बल के तहत कुशल युवा कार्यक्रम संचालकों के साथ बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 जून।आज कृषि भवन के सभागार में बिहार सरकार के 7 निश्चय मे आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत कुशल युवा कार्यक्रम के संचालकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे नूर अहसन, जिला नियोजन पदाधिकारी -सह- नोडल पदाधिकारी कुशल युवा कार्यक्रम, संजय कुमार, जिला कौशल प्रबंधक ,राकेश कुमार जिला कौशल प्रबंधक, विजय सिंह प्रोग्राम इंचार्ज जिला शिक्षा पदाधिकारी , आलोक कुमार जिला कौशल विशेषज्ञ उज्ज्वल कुमार क्लस्टर मैनेजर, एमकैसिया एवं 51केवाईपी सेंटर-उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कुशल युवा के संचालक द्वारा जिला नियोजन पदाधिकारी को सूचित किया गया कि सभी उच्च विद्यालय एवं कॉलेज में केoवाईoपी के नामांकन के लिए पत्र जारी किया जाए। जिससे मैट्रिक एवं इंटर पास सभी छात्राओं के लिए केoवाईoपी अनिवार्य हो। जिससे बिहार सरकार के योजना को घर-घर एवं जन-जन तक पहुंचाया जाए। साथ ही वैसे छात्र छात्राएं जो नामांकन ले के क्लास नहीं कर रहे हैं। उन्हें करने के लिए पत्र जारी किया जा सके।
कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकन हेतु आवासीय बनाने में कई दिन समय लग जाता है । जिससे छात्र छात्राएं नामांकन से वंचित रह जाते हैं।वैसी स्तिथि मे तत्काल आवासीय बनाने का अनुरोध किया गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकन ले सकें। एमoकेoसीoएल द्वारा शेशन ग्रिन ना हो जाने पर बहुत सारे बच्चे ड्रॉपआउट हो जाते हैं। इस समस्या के लिए सीoओo से एवं वरीय पदाधिकारी से बात करने की बात कहीं गई। सेंटर पर आए दिन बिजली एवं इलेक्ट्रिक समस्याएं के कारण कई सिस्टम खराब हो जाते हैं। जिसके लिए पहले से ही सूचित किया गया था कि पाँच सिस्टम सर्वर पर एप्रूड किया जाए। जिससे कुशल युवा कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाया जा सके और क्लास के बीच में किसी भी तरीके की कोई समस्या न रहें। जिससे कुशल युवा कार्यक्रम के नामांकन में वृद्धि हो एवं ड्रॉपआउट की संख्या न के बराबर हो जाए।
कुशल युवा कार्यक्रम में सफल हुए छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए एक तिथि हर ब्लॉक में निर्धारित किया जाए। जिससे छात्राओं का मनोबल व उत्साह बढ़े। कुशल युवा कार्यक्रम से मिले सर्टिफिकेट को बिहार एसoएसoसी ,बेलटरोन ,बिहार पुलिस में मान्यता मिले जिससे सभी छात्र छात्राएं कुशल युवा कार्यक्रम को कर सकें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान के निर्देशक डॉ0 विकाश कुमार, केoसीoसीo निर्देशक संदीप कुमार, एoएमoयू के कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार, आरoवीo बीoएसo चैरैटेबल ट्रस्ट के अजीत कुमार ,आधुनिक जन जागरण अभियान केंद्र बिहिया, सुशीला साइबर कैफे, नागेन्द्र, बीoएसo डीoसीo सहार के कोआर्डिनेटर तैयब, उजाले की ओर , सहर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत के एनएचपीसी सभागार में विद्युत, पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग आदि की समीक्षा की।

rktvnews

एसईसीएल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 75 कोयला श्रमिकों को सम्मानित किया।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ता सम्मिलित होंगे कमिश्नरी निर्माण महाधरना में : संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश : उज्जैन में धूमधाम से निकली भगवान श्री महाकालेश्वर की तीसरी सवारी।

rktvnews

एक पिता बिना कहे सब कुछ कर जाते हैं”: कहती हैं ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ शो की अभिनेत्री इशिता गांगुली

rktvnews

Leave a Comment