आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जून। शुक्रवार को वर्तमान डीएम महेंद्र कुमार का विदाई और नव पदस्थापित डीएम राजकुमार का स्वागत समारोह स्थानीय ग्रीन हेवन रिजॉर्ट में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बताते चले की जिलाधिकारी राजकुमार को चुनाव आयोग के निर्देश पर इनका स्थानांतरण कर दिया गया था। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही इनका पुनः पदस्थापन भोजपुर जिलाअधिकारी के रूप में कर दिया गया है।आज इन्होंने अपना पद ग्रहण किया। इस अवसर पर एक साथ विदाई और सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ ।दोनों जिलाधिकारी एक दूसरे को शुभकामना और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किए।
जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि जिला के लोग ,यहां के सभी कर्मचारी, पदाधिकारी, सब लोगों ने मिलकर चुनाव में बहुत सहयोग किया ।अच्छे ढंग से चुनाव हुआ। अच्छे ढंग से सारा कार्य संपन्न हुआ। मैं जब तक रहा सभी लोगों ने भरपूर सहयोग किया,आप लोग का सानिध्य बना रहा है। मैं ऐसे सभी अवसरों को सदा याद रखूंगा। आप सभी का प्यार मेरे दिल में सदा याद रहेगा।
वही जिलाधिकारी राजकुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मैं यहां से चला गया था। चुनाव समाप्ति के बाद मुझे यहां जिलाधिकारी के पद पर स्थापित किया गया तो मैं फिर आ गया।
आप सबों को भरोसा दिलाता हूं की जिला में जो भी काम चल रहे थे उसे अच्छे ढंग से निर्धारित समय से पूरा किया जाएगा। उपस्थित लोगों ने भरपूर फूलमाला बुके उपहार देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
